पाकिस्तान में जाकर बेन स्टोक्स की टीम ने मचाया गदर, अब ICC ने दिया बड़ा सम्मान

Ben Stokes wins Test Player of the Year: बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पिछले साल टीम ने कई बड़े मुकाबलों को अपने नाम किया।

Ben Stokes

Ben Stokes wins Test Player of the Year: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसी के घर में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया था। जो रूट के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स को टेस्ट का कप्तान बनाया था। अपनी कप्तानी में बेन स्टोक्स ने टीम के लिए अब शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट में इंग्लैंड ने दूसरी टीमों को डोमिनेट करने में सफलता हासिल की है। यही वजह है कि बेन स्टोक्स की तारीफ भी हो रही है।

आईसीसी अवार्ड किया अपने नाम

आईसीसी अवार्ड किया अपने नाम

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को आईसीसी की तरफ से बड़ा सम्मान मिला है। बेन स्टोक्स को साल 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया गया है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के अलावा जॉनी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा को भी यह सम्मान मिला है। आईसीसी ने इस अवॉर्ड के लिए चार क्रिकेटरों को चुनने का काम किया है।

पिछले 17 मैचों में मिली थी सिर्फ एक जीत

पिछले 17 मैचों में मिली थी सिर्फ एक जीत

बेन स्टोक्स की कप्तानी से पहले इंग्लैंड के लिए टेस्ट फॉर्मेट काफी खरब गुजर रहा था। जो रूट की कप्तानी में टीम को पिछले 17 मुकाबलों में सिर्फ एक में जीत मिल सकी थी। लेकिन बेन स्टोक्स के कप्तान बनते ही इंग्लैंड के खिलाड़ियों का टेस्ट खेलने का अंदाज ही बदल गया। बेन स्टोक्स ने आक्रमक अंदाज में टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ियों को छूट दी, जिसका नतीजा यह हुआ कि टीम ने लगातार जीत हासिल करना शुरू कर दिया।

बेन स्टोक्स ने बदली टीम की किस्मत

बेन स्टोक्स ने बदली टीम की किस्मत

जो रूट की कप्तानी में हार का रिकॉर्ड बनाने वाली इंग्लैंड की टीम ने बेन स्टोक्स की कप्तानी में लगातार जीतना शुरू कर दिया। इंग्लैंड पिछले 10 में से 9 टेस्ट मुकाबले जीत चुकी है। जिस दौरान टीम ने भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी टीमो को हराने में सफलता हासिल की है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड की टीम ने 500 से अधिक रन बना दिए। जिसमें चार बल्लेबाजों ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का कारनामा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+