बेन स्टोक्स बुरी तरह चोटिल, दर्द से कराहते हुए आए नजर, इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका
Ben Stokes Faces Injury Update: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को चोट लग गई। मैनचेस्टर में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए द हंड्रेड मैच के दौरान स्टोक्स को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। जिसके बाद वह आगे इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके। चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें मैदान से बाहर कंधे पर उठाकर ले जाया गया।
दर्द से कराहते हुए आए नजर
इस दौरान बेन स्टोक्स दर्द से कराह रहे थे और अपने बाएं पैर के पिछले हिस्से को पकड़े हुए थे। स्टोक्स को चोट तब लगी जब वह सुपरचार्जर्स के चेज़ के दौरान एक रन लेने की कोशिश कर रहे थे। नॉन-स्ट्राइकर के छोर पर उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने अपने दस्ताने उतार दिए और वहीं निराश होकर बैठ गए।

स्टोक्स ने बैसाखी का लिया सहारा
हैरी बुकर और जेम्स पाइप सहित टीम के मेडिकल स्टाफ़ ने तुरंत मैदान पर उनका इलाज किया। मैदान से बाहर ले जाने के बाद स्टोक्स को स्ट्रेचर पर लिटाया गया और एम्बुलेंस की ओर ले जाया गया। लगभग एक घंटे बाद वह विपक्षी टीम से हाथ मिलाने के लिए बैसाखी का उपयोग करते हुए डगआउट में वापस लौटे।
टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर
मैच खत्म होने के बाद सुपरचार्जर्स ने कहा कि बेन स्टोक्स की हैमस्ट्रिंग की जांच की जा रही है। 12 अगस्त को स्कैन किया जाएगा, जिससे श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता का पता चलेगा। तीन मैचों की यह सीरीज अगले सप्ताह 21 अगस्त से शुरू होने वाली है।
हैरी ब्रूक ने दिया बड़ा अपडेट
सुपरचार्जर्स के कप्तान और स्टोक्स के इंग्लैंड टीम के साथी हैरी ब्रूक ने एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ जीत के बाद कहा कि दुर्भाग्य से ऐसा हुआ जो कि टीम के लिए ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि जल्द उनका स्कैन होगा और फिर हम देखेंगे कि वह कैसे हैं।












Click it and Unblock the Notifications