रिटेंशन लिस्ट से पहले CSK को मिले 9.75 करोड़ रुपये, आखिर किस वजह से मिली यह भारी रकम?
IPL 2026: आईपीएल की आगामी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर कई खबरें सामने आई हैं। उनमें अहम खबर रवीन्द्र जडेजा से जुड़ी है, जिनके ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है। वह राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं और वहां से संजू सैमसन को लाया जा सकता है। इससे पर्स पर असर नहीं होगा लेकिन चेन्नई के पास इस बार नीलामी और रिटेंशन से पहले ही एक बड़ा अमाउंट आया है।
सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है कि नीलामी, ट्रेड और रिटेंशन से पहले ही किसी टीम के पास कैसे बड़ा अमाउंट आ सकता है। इसका तो कोई नियम भी नहीं है लेकिन यह हुआ है और धन राशि भी काफी बड़ी है, जिसे जानने के बाद हैरानी होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स को क्यों मिली राशि
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में पहले से ही 9 करोड़ 75 लाख रुपये की धन राशि जमा हो गई है। यह इसलिए हुआ है क्योंकि एक खिलाड़ी रिटायर हो गया है और अब खेलने के लिए वापस नहीं आने वाला है, इस वजह से पर्स में धन राशि बढ़ गई है।
यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि महान ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। पिछले आईपीएल में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल थे और उनको 9 करोड़ 75 लाख मिले थे। इस बार उन्होंने हर तरह के क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, ऐसे में पर्स में रकम बढ़ गई है।
पिछले सीजन क्या समस्या थी?
दरअसल अश्विन पिछले सीजन ही बाहर हो जाते लेकिन तब तक मेगा ऑक्शन में उनको खरीदा जा चुका था और ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़ते हुए उन्होंने रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी थी। तब तक उनका नाम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गया था और अपना अंतिम सीरीज घरेलू टीम के साथ खेलने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आ रहे हैं, इसकी पुष्टि हो गई है। सैम करन को टीम से रिलीज किया जा सकता है। उनके अलावा अन्य कुछ प्लेयर्स भी बाहर किये जा सकते हैं। मिनी ऑक्शन होने की वजह से ज्यादा खिलाड़ी टीम से बाहर नहीं होंगे। नीलामी 15 दिसंबर को हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications