एशिया कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने खरीदी Mercedes-Benz GLE Coupe, करोड़ों में है कीमत

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने कलेक्शन में एक और चमचमाती कार को शामिल किया है।

नई दिल्ली, 13 अगस्त: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने कलेक्शन में एक और चमचमाती कार को शामिल किया है। हाल ही में उन्होंने मर्सिडीज-बेंज जीएलई कूप (Mercedes-Benz GLE Coupe) खरीदी है। इसकी कीमत करीब 2.15 करोड़ रुपये है। यादव हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर नजर आए थे। जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन्हें आराम दिया गया है, इसके बाद अब सूर्यकुमार एशिया कप के लिए यूएई रवाना होंगे।

इन कारों का है कलेक्शन

इन कारों का है कलेक्शन

भारतीय क्रिकेटर को कार डिलीवर करने वाले डीलर ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें सूर्यकुमार यादव के साथ उनकी वाइफ देविशा शेट्टी भी नजर आ रही हैं। उनकी मर्सिडीज-बेंज जीएलई कूप सफेद रंग की है। मर्सिडीज-बेंज जर्मन कंपनी है, यह दुनिया की टॉप कार निर्माताओं में शुमार है। सूर्यकुमार यादव कार और बाइक के काफी शौकीन हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी कार और बाइक्स की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने निसान की जोंगा एसयूवी कार खरीदी थी। यादव के कलेक्शन में रेंज रोवर वेलार, मिनी कूपर एस, ऑडी आरएस5 और स्कोडा सुपर्ब सेडान जैसी कार शामिल हैं।

Recommended Video

    ICC T20I Ranking: Suryakumar का दबदबा जारी, लेकिन फिर भी Babar Azam टॉप | वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    एशिया कप में बड़ी उम्मीदें

    एशिया कप में बड़ी उम्मीदें

    सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन किया, इसके चलते उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली। उन्होंने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके बाद से ही वह भारतीय मिडिल ऑर्डर के महत्वपूर्ण बल्लेबाज बन गए हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत भी की। हालांकि केएल राहुल की वापसी के बाद यादव मध्यक्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे। एशिया कप में भारत को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

    यादव का अब तक करियर

    यादव का अब तक करियर

    सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में अब तक 12 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 34.00 की औसत और 98.83 के स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं। एक दिवसीय में उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में यादव ने 37.33 की औसत और 175.45 के स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा है। इसके अलावा उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5326, लिस्ट ए क्रिकेट में 3194 और टी20 में 4895 रन बनाए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+