Asia Cup में मौका न मिलने पर टूटा दिल, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास! फैंस हैरान

Asia Cup 2025, Asif Ali: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज़ आसिफ अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 33 साल के आसिफ ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान की जर्सी पहनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। अपने देश के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात रही।

घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे आसिफ अली (Asia Cup 2025, Asif Ali)

हालांकि आसिफ ने साफ किया कि वह अब भी घरेलू क्रिकेट और दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलते रहेंगे। आसिफ का नाम पहली बार साल 2018 के दौरान पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान सुर्खियों में आया। जब उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए फाइनल में लगातार तीन छक्के जड़े थे। इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 डेब्यू का मौका मिला और फिर दो महीने बाद वनडे टीम में भी शामिल किया गया।

Asia Cup 1

ऐसा रहा आसिफ अली का करियर

आसिफ अली का करियर आंकड़ों के लिहाज से बहुत बड़ा नहीं रहा। उन्होंने 21 वनडे में 382 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका प्रदर्शन भी औसत रहा। 58 मैचों में 577 रन, औसत 15.18 और स्ट्राइक रेट 133.87। हालांकि, उनकी सबसे बड़ी पहचान पावर हिटर के तौर पर बनी। लेकिन वह कई मौकों पर खुद को साबित करने में नाकाम रहे।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली यादगार पारी

आसिफ अली को 2021 टी20 वर्ल्ड कप में खेली गई सात गेंदों पर 25 रन की पारी के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2022 एशिया कप में भारत के खिलाफ उनकी 8 गेंदों पर 16 रन की पारी भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान टीम में नए पावर हिटर्स आने लगे। इसके बाद आसिफ को ज्यादा मौके नहीं मिले। उनका आखिरी बड़ा इंटरनेशनल मैच 2023 एशियन गेम्स में दूसरे दर्जे की टीम के साथ आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+