मोहसिन नकवी की कुर्सी छीनने की तैयारी, BCCI उठाने जा रही सबसे बड़ा कदम, ACC को मिल सकता है नया अध्यक्ष
Mohsin Naqvi: मोहसिन नकवी ने बतौर एशियन क्रिकेट काउंसिल अपनी शक्तियों का दुरूपयोग किया है, यह सभी ने देखा है। भारतीय टीम ने 28 सितंबर को एशिया कप जीता था लेकिन तीन दिन बाद भी ट्रॉफी नहीं दी गई है। बीसीसीआई ने अब गंभीर कदम उठाने का सोचा है।
मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी को एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष पद से हटाने का मन बनाया है। भारतीय बोर्ड अब उनको हटाने का प्रोसेस आगे बढाने के लिए तैयार है। उनके ऊपर लगे आरोपों के कारण ऐसा करने का सोचा जा रहा है। नकवी की निष्पक्षता और आचरण के ऊपर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

न्यूज 18 के अनुसार भारत नकवी को हटाने की मांग करेगा और दलील यह रहेगी कि उन्होंने बतौर अध्यक्ष मूल जिम्मेदारियों का उल्लंघन किया है। नकवी पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं। इसके अलावा वह पीसीबी के हेड और एसीसी अध्यक्ष भी हैं। वह एसीसी के प्रोटोकॉल का पालन किये बिना ट्रॉफी और मेडल अपने साथ लेकर चले गए थे।
भारत ने इन घटनाओं के ऊपर आपत्ति जताते हुए एशियन क्रिकेट परिषद की निष्पक्षता और टूर्नामेंट की गरिमा को ठेस पहुँचने की बात कही है और इसका जिम्मेदारी मोहसिन नकवी को माना गया है। भारत का मानना है कि पाकितान के गृह मंत्री और एसीसी अध्यक्ष के रूप में दोहरी जिम्मेदारी से हितों का टकराव पैदा होता है, इससे क्रिकेट प्रशासन में राजनीति घुसती है। इससे एसीसी को निष्पक्ष रूप से चलाने की व्यवस्था का सिद्धांत भी पूरा नहीं हो रहा। दुबई में ट्रॉफी के मामले को लेकर जो किया गया, वह दर्शाता है कि नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री के तौर पर यह कर रहे थे।
एसीसी में मुख्य वित्त योगदान देने वाला भारत अन्य न्यूट्रल बोर्ड के साथ मिलकर यह लॉजिक देने के पक्ष में हैं कि नकवी अब परिषद की अध्यक्षता करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। एसीसी की विश्वसनीयता को बहाल करने के लिए उनके खिलाफ महाभियोग या अविश्वास प्रस्ताव लाना जरूरी है।
बोर्ड ने नकवी को कहा था कि ट्रॉफी और मेडल्स अगर उनसे नहीं लिए जा रहे हैं, तो अमीराती बोर्ड के किसी अधिकारी से ये इनाम दिलाए जा सकते हैं। नकवी ने ऐसा नहीं किया, इंतजार करने के बाद वह वेन्यू छोड़कर चले गए और ट्रॉफी भी साथ ले गए। खबरों के अनुसार ट्रॉफी अब अबू धाबी स्थित अमीरात क्रिकेट बोर्ड के हेड क्वार्टर में है और वे जल्द से जल्द इसे भारत को देने की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications