BCCI को मिलेंगे प्रति मैच 65 लाख, किट स्पॉन्सर से 5 साल में होगी इतने करोड़ की कमाई
भारतीय टीम के नए किट स्पॉन्सर को लेकर कवायद जारी है, बोर्ड और कम्पनी के साथ जल्दी ही डील फाइनल हो सकती है।

Indian Team Kit Sponsor: भारतीय टीम के किट स्पॉन्सर को लेकर बीसीसीआई को कुछ समय से तलाश थी। अब यह तलाश लगभग पूरी हो गई है। स्पोर्ट्स सामग्री से जुड़ी कंपनी एडिडास टीम इंडिया का नया किट स्पॉन्सर बनने जा रहा है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक के तौर पर इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन खबरों के अनुसार एडिडास के साथ डील लगभग हो गई है। बोर्ड को एडिडास की तरफ से एक बड़ी राशि मिलेगी।
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई को अगले 5 साल के लिए एडिडास से 350 करोड़ रुपए मिलेंगे। हर मैच के 65 लाख रुपये बोर्ड को मिलने वाले हैं। इससे पहले टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर किलर जींस थी। यह कंपनी स्पोर्ट्स सामग्री मैं एक्टिव नहीं थी। हालांकि किलर जींस भी कपड़ों के मामले में एक बड़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि हमने औपचारिक तौर पर एडिडास के साथ हाथ मिलाया है और ई-मेल्स का आदान-प्रदान भी हुआ है। अब बोर्ड इस डील के लिए अनुबंध करने की तरफ बढ़ रहा है और जल्दी ही डील पूरी हो जाएगी। जून से एडिडास का 5 वर्षीय सफर शुरू होगा और मार्च 2028 तक चलेगा। हर मैच के लिए बोर्ड को ₹65 लाख मिलने की उम्मीद है। प्रतिवर्ष करीब ₹70 करोड़ रुपये मिलेंगे।
गौरतलब है कि साल 2020 तक टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर नाइकी थी। बीसीसीआई के साथ नाइकी ने 14 वर्षों तक काम किया। उसके बाद मोबाइल प्रीमीयर लीग को किट स्पॉन्सर बनाया गया लेकिन इस कंपनी ने बीच में करार छोड़ दिया। यहां से किलर जींस के साथ अनुबंध हुआ और अब एडिडास के साथ एक लंबा एसोसिएशन होने जा रहा है। जून से पहले यह अनुबंध और डील पूरी होने की उम्मीद की जा सकती है। बीसीसीआई इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications