BCCI ने किया सबका मुंह बंद, रोहित-कोहली रिटायरमेंट पर आखिरी जवाब, जानें क्या है सच

BCCI: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जबसे टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है, तभी से एक नई बहस को जन्म भी देखने को मिला। इन दोनों के रिटायरमेंट को लेकर कयास यही लगे कि कोहली और रोहित को रेड बॉल क्रिकेट से जबरन रिटायरमेंट कराया गया। बीसीसीआई के ऊपर आरोप लगते रहे हैं।

रोहित और कोहली के संन्यास के बाद यही संकेत मिला कि टीम इंडिया इन दोनों दिग्गजों के बगैर ही आगे बढ़ने वाली है। इंग्लैंड दौरे की टेस्ट टीम में शुभमन गिल को कप्तान बना दिया गया लेकिन सवाल तब भी वही था कि रोहित और कोहली को रिटायरमेंट क्यों लेना पड़ा।

bcci

BCCI उपाध्यक्ष की सफाई

इस मामले पर अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बयान दिया है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक बार में ही कहकर सब बातों को खत्म कर रहा हूं। यह उनका खुद का ही फैसला था, बीसीसीआई की नीति है कि हम किसी को रिटायरमेंट के लिए नहीं कहते। हम यह नहीं बताते कि कब और किस प्रारूप से संन्यास लेना है।

राजीव शुक्ला ने यह भी बताया कि यह पूरी तरह से खिलाड़ी के ऊपर निर्भर होता है। यह (रोहित-कोहली) उनका अपना निर्णय है। उन्होंने अपनी मर्जी से रिटायरमेंट लिया है, हम हमेशा उनको मिस करेंगे। हम उनको महान बल्लेबाज मानते हैं और अच्छी बात तो यह है कि दोनों अभी वनडे फॉर्मेट के लिए उपलब्ध हैं।

BCCI ने रद्द किया बांग्लादेश दौरा

कोहली और रोहित कब तक एकदिवसीय प्रारूप में दिखने वाले हैं, इस पर संशय बना हुआ है क्योंकि टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द हो गया है। सितम्बर में एशिया कप होना है लेकिन उसमें ये दोनों नहीं खेलेंगे। टी20 प्रारूप से रोहित और कोहली ने रिटायरमेंट ले लिया है।

हाल ही में कोहली को लंदन में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विंबलडन के दौरान देखा गया था, दोनों वहां रहते हैं इसलिए टूर्नामेंट देखने के लिए चले गए। उस दौरान महान सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार भी इवेंट देखने के लिए वहां मौजूद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+