World Cup 2023 के लिए दूसरे राउंड में होगी 4 लाख टिकटों की बिक्री, जानें कब शुरू होगी सेल
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के नजदीक आते ही लोगों में टूर्नामेंट को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में विश्व कप के लिए टिकट की बढ़ती डिमांड को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को घोषणा की कि वे भारत में आगामी क्रिकेट विश्व कप के लिए लगभग चार लाख टिकट और जारी करेंगे।
टिकट की हाई डिमांड के कारण लिया फैसला
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की हाई डिमांड को स्वीकार किया है। मेजबानों के साथ चर्चा के बाद, बीसीसीआई ने बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के लिए लगभग चार टिकट जारी करने की घोषणा की है। इस निर्णय का उद्देश्य अधिक से अधिक उत्साही क्रिकेट फैंस को शामिल करना और इस ऐतिहासिक आयोजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

वर्ल्ड कप के लिए कब-से मिलेंगे टिकट
सभी मैचों के लिए टिकटों की सामान्य बिक्री 8 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगी। फैंस https://tickets.cricketworldcup.com पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। इसके बाद निर्धारित समय पर अगले फेज में टिकटों की आगे की बिक्री के बारे में सूचित किया जाएगा।
बीसीसीआई ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि, जिन वेन्यू पर वर्ल्ड कप के मुकाबले होने हैं वहां के स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन से चर्चा की गई। उसके बाद बीसीसीआई ने लगभग 4 लाख टिकटों की बिक्री की जानकारी दी। ऐसे में अब जिन फैंस को पहले राउंड में टिकट नहीं मिल सके उनके पास टिकट खरीदने का एक और मौका है।
दरअसल, भारत के मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
फैंस को जिस मुकाबले का सबसे अधिक इंतजार है वह भारत-पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए सबसे ज्यादा टिकट की डिमांड है।












Click it and Unblock the Notifications