Asia Cup: पाकिस्तान को BCCI ने दिया बड़ा झटका, एशिया कप में नहीं खेलेगी भारतीय टीम

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन के बाद अब एशिया कप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बीच बीसीसीआई की तरफ से एशियन क्रिकेट काउंसिल के इवेंट्स से दूर रहने का फैसला लिया है। ऐसे में एशिया कप के ऊपर तलवार लटक गई है।

भारतीय टीम को इसी महीने सितम्बर में एशिया कप में खेलना है. इंडियंस एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार BCCI ने एशियाई क्रिकेट परिषद को बता दिया है कि वह अगले महीने श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप और सितंबर में होने वाले द्विवार्षिक पुरुष एशिया कप से हटने का फैसला कर चुका है।

indian team

इस समय एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं, जो पाकिस्तान की सरकार में गृह मंत्री भी हैं। इसके अलावा वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड भी हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने भी अपना रुख साफ़ करते हुए एसीसी को इस बारे में जानकारी दे दी है।

सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने के उद्देश्य से बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है। बोर्ड ने कहा है कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल का हेड एक पाकिस्तानी मंत्री है, वहां हम क्रिकेट नहीं खेल सकते। यही हमारे देश की भावना है। हमने मौखिक रूप से यह उनको बता दिया है और भविष्य में भी खेलने की संभावनाएं स्थगित हैं। भारत सरकार के साथ बोर्ड सम्पर्क में है।

बीसीसीआई के फैसले से एशिया कप को लेकर अब संशय पैदा हो गया है कि टूर्नामेंट होगा या नहीं क्योंकि होस्टिंग देश ने ही हाथ पीछे खींच लिए हैं। भारत ही इस साल एशिया कप का आयोजन सितम्बर में करने वाला था और अब बीसीसीआई ने पीछे हटने का फैसला लिया है, ऐसे में इवेंट रद्द भी हो सकता है। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान को भी इवेंट में हिस्सा लेना था। भारत के बिना टूर्नामेंट का कोई मतलब भी नहीं रह जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+