BCCI से भारतीय खिलाड़ियों को मिली बड़ी खुशखबरी, बारिश में भी खेल सकेंगे क्रिकेट, नई एकेडमी की तस्वीर वायरल
BCCI Secretary Jay Shah Latest News: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में बेंगलुरु में नई क्रिकेट एकेडमी बनवाई है। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खुशी जाहिर की। इसकी नींव कुछ साल पहले रखी गई थी और अब यह बनकर तैयार होने वाली है। जय शाह ने शनिवार यानी 3 अगस्त की शाम को फैंस को इसकी जानकारी दी।
जय शाह ने शेयर की तस्वीर
अपने ट्वीट में जय शाह ने नई क्रिकेट एकेडमी की चार तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में प्रैक्टिस ग्राउंड दिखाया गया, दूसरी में इनडोर प्रैक्टिस ग्राउंड दिखाया गया, जबकि तीसरी तस्वीर में अभ्यास पिच और फील्डिंग क्षेत्र को दिखाया गया।

बारिश में भी खेल सकेंगे क्रिकेट
नए एनसीए में तीन विश्व स्तरीय मैदान, 45 अभ्यास पिच, इनडोर क्रिकेट पिच, एक ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल और ट्रेनिंग केंद्र होंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों के विकास में सहायता के लिए रिकवरी और खेल विज्ञान सुविधाएं भी होंगी। इनडोर प्रैक्टिस ग्राउंड होने से अब बारिश में भी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे।
जय शाह ने कही ये बात
जय शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बीसीसीआई की नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का काम लगभग पूरा हो चुका है। यह जल्द ही बेंगलुरु में खुलने जा रही है। इस पहल से हमारे देश के मौजूदा और भविष्य के क्रिकेटरों को बेहतरीन माहौल में अपने खेल को विकसित करने में मदद मिलेगी।
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया
मौजूदा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थित है। स्टेडियम के भीतर इसके स्थान को देखते हुए इस मैदान से दूर एक नई अकादमी स्थापित करने का निर्णय लिया गया। नई सुविधा कुछ ही दिनों में तैयार हो जाएगी। टीम इंडिया इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। हाल ही में भारत ने मेजबान टीम को टी 20 सीरीज में हराया था। भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच टाई रहा। सीरीज का दूसरा मैच कल यानी 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications