U-19 वर्ल्ड कप जीतते ही भारतीय टीम मालामाल, BCCI ने बड़ी इनामी राशि का किया ऐलान, पीएम मोदी ने दी बधाई

अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का यह पहला एडिशन था और टीम इंडिया ने इसे जीतकर इतिहास रच दिया, भारत ने 7 विकेट से इंग्लैंड को फाइनल में हराया।

U-19 Womens World Cup

ICC U-19 Women's World Cup: महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को 7 विकेट के बड़े अंतर से पराजित करते हुए देश को यादगार पल दिए। टीम इंडिया की खिताबी जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इनामी राशि की घोषणा कर दी है। जय शाह ने ट्विटर पर इस बारे में कहा कि जीतने वाली टीम और सपोर्ट स्टाफ को बोर्ड की तरफ से 5 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।

जय शाह ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है और इस खिताबी जीत ने इसका कद और ऊपर कर दिया है। मुझे इनामी राशि के तौर पर टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये धन राशि का ऐलान करते हुए ख़ुशी हो रही है। जय शाह ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि मैं शेफाली वर्मा और टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले अंतिम टी20 मैच के लिए आमंत्रित करता हूँ। इस बड़ी उपलब्धि पर निश्चित रूप से उत्सव होना चाहिए।

इसके अलावा जीत मिलते ही जय शाह ने टीम की तारीफ के लिए भी ट्वीट किया और बधाई दी। उन्होंने हमारी युवा महिला क्रिकेटरों ने देश को गौरवान्वित किया है। जय शाह के अलावा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी ट्वीट करते हुए महिला खिलाड़ियों की जीत पर ख़ुशी जताई और उनको बधाई भी दी।

गौरतलब है कि फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम महज 68 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई थी। जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 69 रनों का स्कोर बनाया और जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया ने जीत के साथ इतिहास रच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+