IPL ऑक्शन के लिए लंदन को क्यों किया रिजेक्ट? खाड़ी देश के ये 2 शहर दौड़ में सबसे आगे

आईपीएल में रिटेंशन पॉलिसी की घोषणा के बाद बीसीसीआई का अगला कदम अब नीलामी वाले वेन्यू का चयन करना है। खबरों की मानें, तो मेगा ऑक्शन विदेशी धरती पर कराने की संभावना है। इस पर मंथन चल रहा है। बोर्ड हर तरह की संभावना तलाश रहा है।

पहले ऐसी खबरें आई थीं कि नीलामी प्रक्रिया लंदन में की जा सकती है लेकिन वहां सर्दी के कारण फ्रेंचाइजी मालिकों ने मना कर दिया। अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड अन्य वेन्यू की तलाश में है। पिछले साल मिनी ऑक्शन हुआ था लेकिन इसका आयोजन दुबई में किया गया था।

ipl auction

क्रिकबज के अनुसार एक उचित होटल या वेन्यू तलाशना बीसीसीआई के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि प्राइस कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड और आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है। सऊदी अरब में दो दिनों की नीलामी के लिए वेन्यू देखने की बात सामने आई है।

हालांकि यह भी बताया गया है कि पिछले साल दुबई में हुए ऑक्शन की तुलना में सऊदी में खर्च ज्यादा है। सऊदी अरब के रियाद और जेद्दाह में से किसी एक को वेन्यू बनाने पर विचार किया जा सकता है। दुबई भी एक ऑप्शन है लेकिन इस समय प्राथमिकता में नहीं है। ऑक्शन नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है।

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स से भी एक अहम खबर सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में खेलना फ़िलहाल फाइनल नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी जल्दी ही चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों से मुलाक़ात कर सकते हैं। टीमों को अपने रिटेन प्लेयर्स की भी जानकारी देनी है।

इस बार आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर्स का कॉन्सेप्ट है। महेंद्र सिंह धोनी को इसमें रखते हुए खेलने के लिए बुलाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो वह चेन्नई की जर्सी में एक बार फिर से मैदान पर उतर सकते हैं। आने वाले समय में स्थिति साफ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+