Rishabh Pant की चोट को लेकर आ गया BCCI का बयान, एक नहीं बल्कि इतनी जगह लगी है चोट
ऋषभ पन्त की कार डिवाइडर से टकराकर गिर गई थी। इसके बाद पन्त बाहर आ गए और कार जलकर राख हो गई थी। बीसीसीआई ने उनकी चोट के बारे में बताया है।

Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेट के लिए शुक्रवार की सुबह टेंशन वाली रही। टीम इंडिया के तूफानी खिलाड़ी ऋषभ पन्त की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पन्त की कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि भारतीय क्रिकेटर ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचा ली। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पन्त को लगी चोट को लेकर अब तक कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आई है। इस बीच बीसीसीआई ने अब पन्त को आई चोटों को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है।
ऋषभ पन्त को कई जगह लगी चोट
बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए ऋषभ पन्त के बारे में जानकारी दी। बोर्ड ने कहा कि रुड़की के पास एक्सीडेंट के बाद पन्त को सक्षम हॉस्पिटल लेकर जाया गया। वहां उपचार किया गया। बोर्ड द्वारा चोट के बारे में बताया गया कि उनके फॉरहेड (माथे) पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट टियर है। उनके दाहिने हाथ की कलाई, टखने और पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। उनकी हालत स्थिर है और अब देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी चोट की गहराई का पता लगाने के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा।
बीसीसीआई ने दिया बेस्ट इलाज का भरोसा
बोर्ड ने अपने बयान में यह भी कहा कि हम पन्त के परिवार से लगातार सम्पर्क में हैं। मेडिकल टीम पन्त का इलाज कर रहे डॉक्टरों के सम्पर्क में बनी हुई है। बोर्ड का प्रयास है कि पन्त को को बेस्ट चिकित्सा मिले और इस दर्दनाक स्थिति से बाहर आने के लिए हर तरह की सहायता मिल सके।
ऋषभ पन्त खुद कर रहे थे ड्राइव
गौरतलब है कि ऋषभ पन्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर खुद ही गाड़ी ड्राइव करके अपने घर जा रहे थे। रुड़की के पास उनको थोड़ी झपकी आ गई और कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पन्त ने शीशा तोड़कर खुद की जान बचाई। उनके बाहर आने के बाद कार में आग लग गई और यह पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस एक्सीडेंट का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ है। पन्त को बाहर लेटा हुआ देखकर कुछ लोग आए और उनको पहचान लिया कि यह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पन्त हैं। वहां से तुरंत पन्त को अस्पताल लेकर जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications