BCCI ने महिला क्रिकेटरों की सैलरी के लिए लिया ऐतिहासिक फैसला, 150 प्रतिशत तक बढ़ाई मैच फीस

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 22 दिसंबर 2025 को अपनी एपेक्स काउंसिल की बैठक में एक ऐसा क्रांतिकारी फैसला लिया है, जो भारतीय महिला क्रिकेट की तस्वीर बदल देगा। भारत की महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की खिताबी जीत के बाद, बीसीसीआई ने घरेलू स्तर पर खेल रही महिला खिलाड़ियों की मैच फीस में 2.5 गुना (150%) तक का इजाफा कर दिया है।

पहले सीनियर महिला खिलाड़ियों को वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए प्रतिदिन 20,000 रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। जो खिलाड़ी बेंच पर होंगे, उनकी फीस भी 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है।

bcci

अब प्रति टी20 मैच 25,000 रुपये मिलेंगे (पहले यह 10,000 रुपये थे)। बेंच पर बैठने वाली खिलाड़ियों को अब 12,500 रुपये प्रति मैच दिए जाएंगे। जूनियर क्रिकेटरों का भी बीसीसीआई ने खास ध्यान रखा है. सीनियर टूर्नामेंट में प्लेइंग-11 को 25,000 रुपये (पहले 10,000) और रिजर्व को 12,500 रुपये मिलेंगे, जो पहले 5000 रुपये हुआ करते थे।

सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि मैच अधिकारियों की फीस भी दोगुनी से ज्यादा कर दी गई है। अब घरेलू मैचों में अंपायरिंग करने वालों को प्रति मैच 1.60 लाख से 3 लाख रुपये (नॉकआउट मैचों के लिए) तक मिल सकेंगे।

नई सैलरी संरचना एक नज़र में

क्रम टीम पहले अमाउंट अब अमाउंट
1
सीनियर प्लेइंग-11 (वनडे/प्रतिदिन)
20,000 50,000
2
सीनियर रिजर्व (वनडे/प्रतिदिन) 10,000 25,000
3
जूनियर प्लेइंग-11 (वनडे/प्रतिदिन)
10,000 25,000
4
सीनियर टी20 (प्लेइंग-11) 10,000 25,000
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+