BCCI Net Worth: पिछले 20 सालों में मालामाल हुई BCCI, 115 करोड़ से 18,700 करोड़ तक पहुंची कुल संपत्ति
BCCI Net Worth: पिछले 20 सालों में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई नेअपने खजाने में कई करोड रुपये जुटा लिए हैं। साल 2002-3 के दौरान बीसीसीआई की कुल संपत्ति 115 करोड रुपये थी। जो अब बढ़कर 18700 करोड रुपये हो गई है। इसका सीधा मतलब है कि बीसीसीआई ने पिछले 20 सालों में 18585 करोड रुपये कमा लिए हैं।
दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड: बीसीसीआई दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। इसकी सबसे बड़ी वजह भारत में हर साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल भी है। आईपीएल के जरिए हर साल बीसीसीआई के पास मोटा पैसा आता है। हर फ्रेंचाइजी से बीसीसीआई को पैसा मिलता है। इसके अलावा मीडिया राइट के जरिए भी बीसीसीआई मालामाल होती रही है।

ऐसे होती है कमाई: आईसीसी के समग्र राजस्व पुल का एक बड़ा हिस्सा बीसीसीआई को ही मिलता है। क्योंकि आईसीसी की कमाई का अधिकतर हिस्सा भारत के मैचों से भारतीय फैंस के जरिए बीसीसीआई को मिलता है। यही यह एक बड़ा कारण है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया की दूसरी टीमों के क्रिकेट बोर्ड के मुकाबले ज्यादा ताकतवर है।
रिपोर्ट आई सामने: एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बीसीसीआई और दूसरे स्थान पर मौजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच एक बड़ा अंतर है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ऑस्ट्रेलिया की तुलना में 28 गुना अधिक कमाई करती है। बीसीसीआई के मौजूदा समय में कुल कमाई 2.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि 18700 करोड रुपये है। जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कुल संपत्ति 660 करोड रुपये है। इस सूची में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड का नाम है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट की कुल नेटवर्क 59 मिलियन अमेरिकी डॉलर है जो कि भारतीय रुपये के हिसाब से 658 करोड़ है।
20 सालों में बरसा पैसा: पिछले पिछले 20 सालों के बीसीसीआई नेटवर्क जर्नी को देखें तो साल 2002-3 के दौरान बीसीसीआई के पास कुल संपत्ति 115 करोड रुपय़े की थी। जो 2004-5 के दौरान बढ़कर 199 करोड़ हो गई। वहीं साल 2005-6 में यह संपत्ति बढ़कर 850 करोड रुपये हो गई थी। 2007-8 के दौरान बीसीसीआई ने हजार करोड़ कमा लिए थे।
2008 के बाद बीसीसीआई की संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। हजार करोड़ से साल 2011-12 में बीसीसीआई की कुल संपत्ति 33008 करोड रुपए पहुंच गई। साल 2014-15 की बात करें तो बीसीसीआई के पास कुल संपत्ति 5438 करोड रुपये थी। वहीं साल 2017-18 में यह बढ़कर 11892 करोड़ हो गई। साल 2019-20 में बीसीसीआई के पास 16417 करोड रुपये हो गए थे। वहीं अब यानी कि मौजूदा समय में बीसीसीआई की कुल संपत्ति 18700 करोड रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications