भारतीय टीम के चारों सीनियरों को बाहर करने की तैयारी? BCCI की तरफ से आई बड़ी प्रतिक्रिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का चयन किया जा चुका है लेकिन इसके बाद कुछ बड़ा करने की योजना पर काम हो सकता है।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई इस सीरीज से सबल लेते हुए टीम इंडिया में बदलाव कर सकती है। पहले ऑस्ट्रेलिया दौरा देखा जाएगा। इसमें अगर टीम इंडिया जीत दर्ज कर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल तक जाने में नाकाम रहती है, तो बदलाव होंगे।

team india

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि निश्चित रूप से स्टॉक लिया जाएगा। यह अनौपचारिक हो सकता है क्योंकि अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की जा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया दौरा करीब है इसलिए अभी टीम में छेड़छाड़ नहीं होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पराजय बड़ी रही है।

आगे इस अधिकारी ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में सफल नहीं होती है, तो यह तय मानिए कि इंग्लैंड में पांच टेस्ट की सीरीज के लिए सभी चारों सीनियर फ्लाईट में नहीं होंगे। संभवतः चारों ने घरेलू जमीन पर अपना अंतिम टेस्ट खेला है।

चार सीनियरों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का नाम लिया गया है। वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन और देवदत्त पडीक्कल जैसे खिलाड़ी सीनियरों को रिप्लेस करने के लिए तैयार बैठे हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर नजरें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+