Ranji Trophy: रणजी ट्रॉ़फी को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, ईशान किशन सहित इन खिलाड़ियों की बढ़ेगी मुश्किलें

BCCI on Ranji Trophy: भारत में होने वाले घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में कई खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं कुछ सीनियर खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे हैं।

विवाद में है ईशान किशन का मामला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई और ईशान किशन के बीच विवाद की खबरें पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में है। दरअसल, साउथ अफ्रीका दौरे के बीच में ही ईशान किशन ने मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए बीसीसीआई से छुट्टी की मांग की थी। जिसके बाद वह दुबई में पार्टी करते हुए नजर आए।

Ranji Trophy 1

कोच द्रविड़ ने कही थी यह बात

साउथ अफ्रीका दौरे से नाम वापस लेने के बाद ईशान किशन को दोबारा भारतीय टीम में एंट्री नहीं मिली है। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया था की ईशान किशन रणजी ट्रॉफी खेलकर अपनी फिटनेस साबित करेंगे तभी उनकी टीम में वापसी होगी। लेकिन ईशान किशन आईपीएल का इंतजार कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला

बीसीसीआई ने अब एक आदेश जारी कर बताया कि जो खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह 16 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड में अपनी अपनी टीमों से जुड़ जाएं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी का अगला राउंड खेलना जरूरी कर दिया है। जो अभी टीम से बाहर चल रहे हैं।

घरेलू टूर्नामेंट खेलना जरूरी

बीसीसीआई ने अपने फैसले में कहा कि अभी जो खिलाड़ी नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं या फिर एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। वह सभी तत्काल प्रभाव से 16 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड के मैचो में अपनी-अपनी टीम की तरफ से टूर्नामेंट खेलेंगे। बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि खिलाड़ी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट या फिर आईपीएल को प्राथमिकता नहीं दे सकते। उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा लेना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+