चेतन शर्मा को फिर चीफ सेलेक्टर बना सकता है BCCI, नई चयन समिति के लिए 13 खिलाड़ियों का नाम हुआ है शॉर्टलिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबरें जोरों पर हैं कि बोर्ड चेतन शर्मा को एक बार फिर टीम इंडिया की मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त कर सकता है। चेतना शर्मा की चयन समिति को पिछले महीने बर्खास्त कर दिया गया था।

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिती को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही नई समिति के लिए आवेदन भी मांगे थे, जिसकी प्रक्रिया जारी भी है। लेकिन इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबरें जोरों पर हैं कि बोर्ड चेतन शर्मा को एक बार फिर टीम इंडिया की मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त कर सकता है। सूत्रों का यह कहना है कि चेतना शर्मा को फिर से राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
नई चयन समिति के लिए 13 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतन शर्मा टीम इंडिया के फिर से चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं। हालांकि समिती में उनके पुराने साथी रहेंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। वहीं दूसरी तरफ बोर्ड ने नई चयन समिति के लिए 13 पूर्व भारतीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इन खिलाड़ियों का इंटरव्यू बोर्ड की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति लेगी, जिसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। यह समिति ही नई चयन समिति के लिए इंटरव्यू आयोजित करेगी।
नवंबर 2022 में बर्खास्त हुई थी चयन समिति
आपको बता दें कि चेतन शर्मा को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता दिसंबर 2022 में बनाया था, लेकिन टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने की वजह से बोर्ड ने नवंबर 2022 में बोर्ड ने समिती को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद बोर्ड ने नई चयनसमिती के लिए आवेदन मंगाए थे। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप 2022 में भी भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। एशिया कप में भारत सुपर 4 में ही बाहर हो गया था। वहीं दिसंबर में भारतीय टीम को बांग्लादेश के हाथों भी 2-1 से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications