IPL की चमक से दमक उठा BCCI का खजाना, कमाई 9,741 करोड़ पार, जानें कहां से आया कितना पैसा

BCCI Generated Rs 9741 Crore: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। दूसरे देशों की तुलना में भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कमाई कई गुणा अधिक है। भारत में क्रिकेट फैंस की तादाद भी दूसरे देशों के मुकाबले काफी अधिक है। इसके अलावा आईपीएल जैसे टूर्नामेंट ने भी बीसीसीआई की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी करने का काम किया है।

बीसीसीआई ने कमाए 9,741करोड़ (BCCI Generated Rs 9741 Crore)

बीसीसीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 में एक बार फिर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल बोर्ड ने कुल 9,741.7 करोड़ का राजस्व कमाया, जिसमें सबसे बड़ा योगदान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रहा। अकेले IPL ने 5,761 करोड़ की कमाई की, जो कुल राजस्व का करीब 59% है। आईपीएल आज बीसीसीआई के लिए किसी 'सोने के अंडे देने वाली मुर्गी' से कम नहीं है।

BCCI 1

आईपीएल है दुनिया का सबसे महंगा लीग

साल 2007 में शुरू हुआ यह टी-20 टूर्नामेंट आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय और मुनाफे वाला क्रिकेट लीग बन चुका है। 10 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में भारत समेत दुनिया भर के टॉप खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिससे इसके मीडिया राइट्स और स्पॉन्सरशिप डील्स की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के पास इस वक्त लगभग 30,000 करोड़ का रिजर्व फंड भी है।

हर साल मिलता है 1,000 करोड़ ब्याज

इस रकम से हर साल बोर्ड को लगभग 1,000 करोड़ ब्याज के रूप में भी मिल जाता है। हालांकि, सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बोर्ड ने गैर-आईपीएल स्रोतों से भी 361 करोड़ की कमाई की है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैचों के मीडिया राइट्स शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बीसीसीआई अगर रणजी ट्रॉफी, दुलीप ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंटों को भी व्यावसायिक रूप से विकसित करे तो गैर-IPL कमाई में भी भारी इजाफा हो सकता है।

रेडिफ्यूजन के प्रमुख संदीप गोयल ने कहा कि बीसीसीआई को अभी भी अपनी पूरी आर्थिक क्षमता का एहसास नहीं हुआ है। आने वाले सालों में स्पॉन्सरशिप, मीडिया डील और टिकट बिक्री के जरिए यह कमाई 10-12% सालाना की दर से और बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+