किसे रखेंगे साथ और किसे करेंगे रिलीज? BCCI ने बढ़ाई IPL रिटेंशन की डेडलाइन, क्या है नई तारीख?

बीसीसीआई ने सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को भेजे गए संदेश में रिटेंशन की नई समयसीमा की जानकारी दी है। पहले टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची जमा करनी थी। अब इस तारीख में बदलाव कर दिया गया है।

अब इस तारीख को बढ़ाकर 17 नवंबर कर दिया गया है। इसका मतलब है कि सभी दस फ्रेंचाइजी को अब अपने खिलाड़ियों पर अंतिम फैसला लेने के लिए दो दिन अतिरिक्त मिलेंगे। टीमों को यह तय करना होगा कि वे अपने मौजूदा ग्रुप में किन खिलाड़ियों को बनाए रखना चाहती हैं और किन्हें नीलामी में शामिल होने के लिए रिलीज करेंगी।

IPL

यह फैसला उन फ्रेंचाइजी के लिए भी अहम है, जो अपने मौजूदा टीम में बदलाव करने के साथ नीलामी के लिए उपलब्ध राशि बढ़ाना चाहती हैं। किसी खिलाड़ी को रिलीज करने से टीम के पास नीलामी में खर्च करने के लिए अतिरिक्त रकम उपलब्ध हो सकती है।

16 दिसंबर को गोवा में ही होगी मिनी ऑक्शन

रिटेंशन की तारीख में बदलाव के बावजूद आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन के कार्यक्रम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित की जाएगी। यानी फ्रेंचाइजी को अपनी अंतिम सूची जमा करने के बाद नीलामी की तैयारियों के लिए लगभग एक महीने का समय मिलेगा।

सभी प्लेयर्स पर नहीं लगेगी बोली

रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्रेंचाइजी को नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इसके आधार पर टीमें अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर सकेंगी। नीलामी से पहले अंतिम खिलाड़ी सूची और उनके नीलामी क्रम की जानकारी भी टीमों के साथ साझा की जाएगी। रजिस्टर करने वाले सभी प्लेयर्स को नीलामी पूल में शामिल नहीं किया जाएगा। छंटनी के बाद अंतिम लिस्ट सामने आएगी, उनके ऊपर बोली लगेगी।

रिटेंशन और रिलीज की सूची तय होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कौन से बड़े खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे और किन टीमों के पास सबसे ज्यादा रकम उपलब्ध होगी। इसलिए 17 नवंबर की नई समयसीमा फ्रेंचाइजी के लिए अहम हो गई है। हर टीम पर्स में रकम रखकर ही मैदान पर उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+