2023 विश्व कप को लेकर भारत सरकार अगर अपने फैसले पर रही अडिग तो BCCI को होगा 955 करोड़ का नुकसान!
भारत अगले साल यानि कि 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। 2011 के बाद भारत को फिर से वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। ऐसे में विश्व कप के आयोजन को लेकर बीसीसीआई की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं, लेकिन इन तैयारियों के बीच बोर्ड के लिए एक अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, 2023 विश्व कप के लिए अगर आईसीसी के ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू पर 21.84 प्रतिशत सरचार्ज लगाने के अपने फैसले पर केंद्र सरकार अडिग रहती है तो बोर्ड को ऐसे में 955 करोड़ रुपए के नुकसान की संभावना है।

क्या मतलब है ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू पर सरचार्ज लगाना?
Recommended Video
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अगले साल 50-50 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा और ऐसे में केंद्र सरकार ने आईसीसी ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू पर 21 फीसदी से अधिक सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। यह सरचार्ज के मायने हैं कि शुरूआती कीमत से इतर किसी वस्तु या सेवा पर अतिरिक्त फीस या कर लगाना । यह आम तौर पर मौजूदा कर में जोड़ा जाता है और किसी वस्तु या सेवा की दर्शाई गई कीमत में शामिल नहीं होता।
आईसीसी के मानदंड के अनुसार, मेजबान देश को सरकार से वैश्विक टूर्नामेंटों के आयोजन के लिये कर में रियायत लेनी होती है । चूंकि भारत के कर नियम इस तरह की छूट की अनुमति नहीं देते हैं, बीसीसीआई को पहले ही 193 करोड़ रुपये (23.5 मिलियन अमरीकी डालर) का नुकसान हो चुका है क्योंकि सरकार ने 2016 आईसीसी टी 20 विश्व कप की मेजबानी के लिए कर अधिभार में छूट नहीं दी थी। BCCI अभी भी उस केस को ICC ट्रिब्यूनल में लड़ रही है।
बोर्ड की 18 अक्टूबर को होने वाली एजीएम से पहले प्रदेश ईकाइयों को भेजी गई रिपोर्ट मं कहा गया ,'' आईसीसी का अगला बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी विश्व कप 2023 में अक्टूबर नवंबर में भारत में होना है । बीसीसीआई को अप्रैल 2022 तक आईसीसी को कर छूट के बारे में बताना था ।''












Click it and Unblock the Notifications