Chetan Sharma Resigns: चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को सौंपा अपना इस्तीफा

Chetan Sharma: स्टिंग ऑपरेशन के बाद चौतरफा पड़े दबाव के बाद शर्मा ने खुद ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है जिसे बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्वीकार कर लिया है।

 Chetan Sharma step down

BCCI Chief Selector: टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद हुई कंट्रोवर्सी के बाद अपना इस्तीफा बीसीसीआई को सौंप दिया है। इस ऑपरेशन में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कुछ उल्लेखनीय खुलासे किए और अपनी भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे बातें की थी बताया था कैसे हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी अक्सर टीम के साथ अपने भविष्य की रणनीति बनाने के लिए उनके घर जाते थे। लेकिन ये सब बातें बाहर आना बीसीसीआई को नागवार गुजरा और बोर्ड ने शर्मा की बातों को बेतुका माना है।

Recommended Video

    IND vs AUS: Delhi में Team India का बदला गया Hotel, अचानक BCCI को लेना पड़ा फैसला | वनइंडिया हिंदी

    शर्मा द्वारा स्टिंग ऑपरेशन में जरूरत से ज्यादा बोलने के बाद बीसीसीआई की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार था। शर्मा पर फैसला सचिव जय शाह को लेना था। चौतरफा पड़े दबाव के बाद शर्मा ने खुद ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने जय शाह को अपना इस्तीफा भेजा और उसे स्वीकार कर लिया गया।

    चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कहा था कि पूर्व कप्तान विराट कोहली को लगता था कि उनकी वनडे कप्तानी छोड़ने के पीछे की वजह तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली थे। इसलिए कोहली ने उनको बदनाम करने की कोशिश की।

    बता दें कोहली ने टी20 कप्तानी छोड़ी दी जिसके बाद चेतन शर्मा की कमेटी ने उनसे वनडे कप्तानी भी छीन ली थी। कोहली ने कहा कि उनको किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद उन्होंने टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी थी। जबकि गांगुली ने कहा था कि उन्होंने कोहली से टी20 कप्तानी छोड़ने के लिए कभी नहीं कहा था।

    बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि चेतन शर्मा थोड़े बड़बोले हैं और भारतीय टीम में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो शर्मा से इतनी बातें करता हो जितना वे बयान कर रहे हैं। शर्मा के चीफ सिलेक्टर दौर का एक विवादित अंत हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+