BCCI Central Contract: रोहित शर्मा और विराट कोहली की सैलरी हो सकती है कम? ग्रेड घटने से होंगे बड़े नुकसान!
BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही अपने खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट (Central Contracts) की नई लिस्ट जारी करने वाला है। इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बीसीसीआई के इस फैसले से भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा की कमाई पर असर पड़ सकता है।
कम हो सकती है कोहली और रोहित की सैलरी? (BCCI Central Contract)
बीसीसीआई के वर्तमान नियमों के अनुसार, A+ (ए प्लस) श्रेणी में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिलती है जो खेल के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) में सक्रिय हैं। चूंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब मुख्य रूप से वनडे और टेस्ट पर ध्यान दे रहे हैं। इसलिए उन्हें 'A+' ग्रेड से हटाकर 'A' ग्रेड में डाला जा सकता है।

हो सकता है 2 करोड़ का नुकसान
यदि ऐसा होता है, तो उनकी रिटेनर फीस 7 करोड़ रुपये से घटकर 5 करोड़ रुपये रह जाएगी। यानी उन्हें सालाना 2 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, रवींद्र जडेजा भी टी-20 से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन और अहमियत को देखते हुए उन्हें 'A+' श्रेणी में बरकरार रखा जा सकता है। लेकिन रोहित और कोहली के साथ ऐसा नहीं है क्योंकि वह टेस्ट से भी बाहर हैं।
शुभमन गिल का हो सकता है प्रमोशन
नए कॉन्ट्रैक्ट में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए अच्छी खबर आ सकती है। गिल फिलहाल खेल के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टेस्ट टीम के साथ-साथ वनडे में भी नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी निरंतरता को देखते हुए चयन समिति उन्हें 'A+' ग्रेड में प्रमोट कर सकती है। बीसीसीआई चार श्रेणियों (A+, A, B, और C) में अनुबंध बांटता है।
A+ श्रेणी में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए तीनों प्रारूपों में खेलना अनिवार्य माना जाता है। किसी भी अनुबंध (ग्रेड C) के लिए खिलाड़ी को कम से कम 3 टेस्ट, 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेलना जरूरी है। बीसीसीआई ने अब सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में नहीं हैं, तो उन्हें रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट खेलने होंगे। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को पहले इसी नियम की अनदेखी के कारण अनुबंध से हाथ धोना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications