ईशान और श्रेयस के अलावा इन दिग्गज खिलाड़ियों को भी नहीं मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जानें क्या है आधार?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को 2023-24 सीजन (1 अक्टूबर, 2023 से 30 सितंबर, 2024) के लिए टीम इंडिया के लिए एनुअल प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की। लिस्ट से प्रमुख चूक भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार जोड़ी श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की थी। बीसीसीआई ने कहा, 'कृपया ध्यान दें कि सिफारिशों के इस दौर में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को वार्षिक अनुबंध के लिए नहीं माना गया।'
अय्यर और ईशान को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से किया बाहर
दरअसल, सिर्फ श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को ही कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर नहीं किया गया है बल्कि चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, युजवेंद्र चहल का भी पत्ता कट गया है। श्रेयस और ईशान की को बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किए जाने की काफी अटकलें थीं। ईशान किशन ने भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ब्रेक लिया। इसके बाद ईशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि ईशान किशन को राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए किसी न किसी तरह का खेल खेलना होगा। हालांकि, वह अपनी राज्य टीम झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी मैच मिस करते रहे।
श्रेयस अय्यर ने हाल ही में पीठ की समस्या के कारण मुंबई के रणजी ट्रॉफी मैच से खुद को बाहर कर लिया था। इस तरह से दोनों ही ही खिलाड़ी बीसीसीआई के आदेश के बावजूद घरेलू क्रिकेट नहीं खेले, संभवत: जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा है। बीसीसीआई ने पिछले साल ईशान किशन को ग्रेड-सी और श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी में जगह दी थी।
दरअसल, चेतेश्वर पुजारा और शिखर धवन के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद ये माना जा रहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों का करियर खत्म हो गया है। इसके अलावा युजवेंद्र चहल को भी टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। चहल ग्रेड सी में थे। उमेश यादव जोकि सी ग्रेड में थे उनको भी कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई थी कि इन दोनों को बीसीसीआई अनुबंध सूची से हटा दिया जाएगा। एक सूत्र ने बताया कि, "किशन और अय्यर को उस सूची से बाहर किए जाने की संभावना है, क्योंकि दोनों बीसीसीआई के आदेश के बावजूद घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।'
साथ ही बताया गया कि, 'जो एथलीट निर्दिष्ट अवधि के भीतर न्यूनतम 3 टेस्ट या 8 वनडे या 10 टी20ई खेलने के मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें ऑटोमेटिकली से आनुपातिक आधार (Pro-rata basis) पर ग्रेड सी में शामिल किया जाएगा। उदाहरण के लिए, ध्रुव जुरेल और सरफराज खान, खेल चुके हैं बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, अब तक 2 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को धर्मशाला टेस्ट मैच यानी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के 5वें टेस्ट में भाग लेने पर ग्रेड सी में शामिल किया जाएगा।
जानें क्या है कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट आधार?
यह नया कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर साल 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए है। जो खिलाड़ी प्रो रेटा (3 टेस्ट या 8 वनडे या 10 T20I) के आधार पर मैचों की डिमांड पूरी कर पाते हैं, वहीं दोबारा सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल हो सकते हैं।
बीसीसीआई के अनुबंधित खिलाड़ियों की पूरी सूची:
- ग्रेड ए+ (4 खिलाड़ी)- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रित बुमरा और रवीन्द्र जड़ेजा।
- ग्रेड ए (6 खिलाड़ी) आर अश्विन, मो. शमी, मो. सिराज, केएल राहुल, शुबमन गिल और हार्दिक पंड्या।
- ग्रेड बी (5 खिलाड़ी)- सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल।
ग्रेड सी (15 खिलाड़ी)
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार।












Click it and Unblock the Notifications