Gautam Gambhir बन सकते हैं टीम इंडिया के हेड कोच? BCCI ने की बात, सामने आई बड़ी अपडेट
Gautam Gambhir, BCCI Head Coach: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया को नए कोच की तलाश होगी। मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप तक उनको एक्सटेंशन दिया था। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम को नए कोच की तलाश होगी।
गौतम गंभीर बन सकते हैं कोच
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे देंगे। उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद आखिर टीम की जिम्मेदारी कौन संभालेगा, इसको लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। अब ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर से हेड कोच बनने के लिए संपर्क किया है।

बीसीसीआई ने किया गंभीर से संपर्क
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बनाना चाहती है। गंभीर इस वक्त आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। उनकी मेंटरशिप में कोलकाता ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। इससे पहले गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े थे। बता दें कि गौतम गंभीर के पास अंतरराष्ट्रीय या घरेलू स्तर पर कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है।
स्टीफन फ्लेमिंग भी रेस में शामिल
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग-अलग फॉर्मेट के लिए टीम का अलग कोच नहीं होगा। भारतीय टीम एक ही हेड कोच के नेतृत्व में तीनों ही फॉर्मेट खेलेगी। हेड कोच के लिए बीसीसीआई ने 27 मई आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की है। इससे पहले ही इस कोच पद के लिए अप्लाई करना होगा। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट भी आई थी कि बीसीसीआई ने चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मुख्य कोच पद के लिए संपर्क किया है।












Click it and Unblock the Notifications