भारत की दो टीमें एक साथ खेलेगी, BCCI ने बड़ा फैसला लेते हुए की घोषणा, इम्पैक्ट प्लेयर नियम भी आया

BCCI Apex Council Meeting: बीसीसीआई की 19वीं अपेक्स काउंसिल मीटिंग शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इसमें कई बड़े फैसले लिए गए। भारतीय टीम को एशियाई खेलों में भेजने का फैसला हुआ है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टीम इंडिया को चीन के हांगझू में होने वाले इए खेलों में भेजा जाएगा।

भारतीय बोर्ड ने अलग-अलग मामलों पर कई बड़े फैसले लिए हैं। इनमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इम्पैक्ट प्लेयर शामिल करने का एक अहम निर्णय है। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी लीग में खेलने को लेकर भी नीति निर्धारण होगा।

team india

बीसीसीआई के अहम फैसले

ओवरसीज में टी20 टूर्नामेंट खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों के लिए पॉलिसी बनेगी। इसमें रिटायर हो चुके खिलाड़ियों के लिए भी नीति होगी।

सितम्बर में हांगझू में होने वाले एशियाई खेलों के लिए पुरुष और महिला टीम को भेजा जाएगा। एशिया कप का कार्यक्रम वर्ल्ड कप से ओवरलैप होने के कारण दूसरी टीम वहां भेजी जाएगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इम्पैक्ट प्लेयर लागू होगा टॉस से पहले टीमों को 4 सब्सटीट्यूट के साथ प्लेइंग 11 घोषित करनी होगी। मैच में किसी भी समय इम्पैक्ट प्लेयर को खिलाया जा सकेगा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर था लेकिन उसे 14 ओवर से पहले नहीं लाया जा सकता था।

बैट और बॉल के बीच स्पर्धा को संतुलित करने के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रति ओवर दो बाउंसर का नियम लागू होगा।

स्टेडियमों को दो चरणों में अपग्रेड किया जाएगा। पहले चरना में आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के वेन्यू अपग्रेड होंगे। इसका काम टूर्नामेंट से पहले पूरा हो जाएगा। इसके बाद अन्य स्टेडियमों को अपग्रेड किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना है। इसके लिए दस वेन्यू निर्धारित किये गए हैं। मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली, धर्मशाला और लखनऊ में वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाएंगे। बोर्ड का पूरा ध्यान फ़िलहाल इस मेगा इवेंट की तरफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+