BCCI का बड़ा फैसला, अचानक बदल गया IPL 2026 का शेड्यूल, अब कब और कहां होंगे मुकाबले?
BCCI, IPL 2026 schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन के शेड्यूल में अचानक बड़ा बदलाव किया है। गुजरात में होने वाले नगर निगम चुनावों के कारण गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले दो बड़े मुकाबलों की जगह और तारीखों में फेरबदल किया गया है। बीसीसीआई के मीडिया रिलीज के मुताबिक अहमदाबाद सहित गुजरात के कई हिस्सों में 26 अप्रैल 2026 को नगर निगम चुनाव होने हैं।
आखिर क्यों बदला गया मैचों का वेन्यू (BCCI, IPL 2026 schedule)
सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यस्तता को देखते हुए अहमदाबाद में उस दिन मैच आयोजित करना संभव नहीं था। इसी वजह से बोर्ड ने चेन्नई और अहमदाबाद के मैचों को आपस में 'स्वैप' (अदला-बदली) करने का फैसला लिया है। 26 अप्रैल को जो मैच पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना था, वह अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। यह दोपहर का मुकाबला होगा, जो भारतीय समयानुसार 3:30 बजे शुरू होगा।

गुजरात की दमदार वापसी
इसके बदले में 21 मई को चेन्नई में होने वाला मैच अब अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है। यह रात का मुकाबला होगा, जो 7:30 बजे शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम अपने शुरुआती दो मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हार गई थी। हालांकि, टाइटंस ने शानदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को पटखनी दी है। 4 मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ गुजरात फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है।
चेन्नई की होगी जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश
चेन्नई की शुरुआत भी इस साल काफी धीमी रही है। राजस्थान, पंजाब और बेंगलुरु के खिलाफ लगातार तीन हार झेलने के बाद चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक आरसान जीत दर्ज की है। अब वेन्यू बदलने से चेन्नई को फायदा मिल सकता है, क्योंकि उन्हें 26 अप्रैल को अपने घर पर खेलने का अतिरिक्त मौका मिलेगा।
चुनावों के कारण शेड्यूल बदलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन 26 अप्रैल का मैच चेन्नई शिफ्ट होने से फैंस को चेपॉक में एक और 'येलो आर्मी' का सैलाब देखने को मिलेगा। गुजरात टाइटंस के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें मई के अंत में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिलेगा, जो प्ले-ऑफ की रेस के लिहाज से निर्णायक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications