महिला IPLके लिए 5 टीमों का हुआ ऐलान, BCCI को मिली इतने करोड़ की हैरान करने वाली रकम

बीसीसीआई ने बिड आमंत्रित की थी और इसमें कई टीमों ने भाग लिया था, अंत में सबसे ज्यादा बोली वाली पांच कंपनियों का ऐलान हुआ।

Indian Women Players

WIPL 2023 Teams Announced: BCCI ने आगामी महिला आईपीएल की पांच टीमों के लिए सबसे ज्यादा बिड लगाने वाली पांच कंपनियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड को पाँचों टीमों के लिए कुल मिलकर उम्मीद से ज्यादा धन राशि मिली है। सबसे ज्यादा बिड अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु के लिए लगी। बोर्ड को कुल 4669.99 करोड़ रुपये की बड़ी राशि प्राप्त हुई है। इससे पहले उम्मीद यही की जा रही थी कि 4000 करोड़ से नीचे यह राशि रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बिडिंग काफी ऊपर चली गई।

अहमदाबाद को अडाणी स्पोर्ट्सलाइन प्राइवेट लिमिटेड ने 1289 करोड़ में खरीदा है। दूसरे स्थान पर मुंबई टीम रही है। मुंबई को इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 912.99 करोड़ में खरीदा है। बेंगलुरु को रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 901 करोड़ रुपये में खरीदा है। दिल्ली को 810 करोड़ में जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है। इसके अलावा कापड़ी ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ को 757 करोड़ में खरीदा है।

बिड जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से प्रतिक्रिया आई। बैंगलोर ने लिखा कि महिला हम महिला आईपीएल टीम को लेकर गर्व महसूस करते हैं। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने भी ट्वीट किया। शाह ने लिखा कि आज ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि महिला आईपीएल में पुरुष आईपीएल के पहले सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 4669.99 करोड़ रुपये की राशि महिला आईपीएल में एक क्रांति है।

गौरतलब है कि बिडिंग से पहले विशेषज्ञों ने अनुमानित राशि के बारे में राय दी थी। इसमें कहा गया था कि प्रत्येक टीम के लिए 500 से लेकर 600 करोड़ तक की बोली लगाई जा सकती है लेकिन यह अनुमान सही साबित नहीं हुआ। बिड की राशि अनुमानों को काफी पीछे छोड़ते हुए उस जगह पहुंची, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+