BCCI ने किया वार्षिक अनुबंध का ऐलान, ईशान किशन सहित 34 नाम शामिल, रोहित-कोहली को टॉप ग्रेड
BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने साल 2025 तक के लिए वार्षिक अनुबंध की घोषणा कर दी है, इसमें कुल 34 प्लेयर्स का नाम शामिल किया गया है। पिछली बार बाहर किये गए ईशान किशन की भी अब वापसी हो गई है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली को टॉप ग्रेड में शामिल किया गया है। बोर्ड ने चार कैटेगरी में प्लेयर्स को शामिल किया है, सबसे ऊपरी कैटेगरी में A+ है। इसमें कुल चार प्लेयर्स हैं, रोहित शर्मा और कोहली के अलावा जडेजा और बुमराह का नाम इसमें है।

ईशान किशन को वापस बुलाया गया है और उनको 'C' कैटेगरी में रखा गया है। उनके अलावा श्रेयस अय्यर भी अनुबंध में शामिल किये गए हैं। A कैटेगरी में कुल छह नामों को शामिल किया गया है, इसके अलावा ग्रेड B में 5 प्लेयर्स को शामिल किया गया है।
नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने अपना पहला बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध प्राप्त हासिल किया है और कैटेगरी C में शामिल किए गए हैं। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव चैम्पियंस ट्रॉफी में शामिल थे और उनका बेहतरीन खेल देखने को मिला था लेकिन प्रमोशन नहीं हुआ है।
बोर्ड के अनुबंध की टॉप कैटेगरी के लिए 7 करोड़ रुपये सालाना मिलता है। इसके अलावा ग्रेड A वाले प्लेयर्स को 5 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। ग्रेड B के लिए 3 करोड़ और C के लिए 1 करोड़ रुपये की सालाना रकम मिलती है।
कैटेगरी के अनुसार प्लेयर्स (BCCI Central Contract)
ग्रेड A+
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा
ग्रेड A
मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत
ग्रेड B
सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर
ग्रेड C
रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाशदीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा












Click it and Unblock the Notifications