Video: 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम तबाह हो जाएगी,' पूर्व दिग्गज ने खोल दिए अंदर के राज, PCB में मचा भारी बवाल
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने पाक क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बासित अली ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 WC 2024) में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। अली ने टूर्नामेंट में बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी को लेकर भी आलोचना की।
बाबर को बचाने के लिए तैयार की जा रही रिपोर्ट
दरअसल, पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में यूएसए और भारत से हारकर बाहर हो गया था। बासित के अनुसार, बाबर को बचाने के लिए रिजवान और अफरीदी के खिलाफ एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल दो के बजाय सभी तीन खिलाड़ियों को दोषी ठहराया जाना चाहिए।

पाकिस्तान की प्लानिंग का किया पर्दाफाश
टाइम्स ऑफ इंडिया ने बासित के हवाले से कहा कि, 'तैयारी जो की जा रही है, जो रिपोर्ट बनाई जा रही है वो शाहीन शाह अफरीदी और रिजवान के खिलाफ बनाई जा रही है। इन्होंने ग्रुपिंग कर दी है। जो गलत है। ये जो रिपोर्ट बन रही है, जिनके दिमाग में ये चीज है कि हम अपना मलबा इनपर डाल दें, ऐसा मत कीजिएगा। पाकिस्तान की क्रिकेट तबाह हो जाएगी। तबाह!' अभी इसलिए बोल रहा हूं कि अल्लाह न करे ये चीज हो गई तो आपकी भूल है।'
बताया किसे बनाया जा रहा है कुर्बानी का बकरा
उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर आपको लगता है कि रिजवान शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम एक पिच पर नहीं हैं। अगर आपने हटाना है तो तीनों की छुट्टी करें। ये नहीं की दो को आप कुर्बानी का बकरा बनाएं और तीसरे को आप हीरो बना दें। गलत है ये, बाबर ने क्या कप्तानी की है। अभी इस टूर्नामेंट में नहीं। वर्ल्ड कप से जो वो कप्तानी कर रहा है। जो नवाज को मेलबर्न में उसने जो लास्ट ओवर कराया था क्या आंखें नहीं खुली थीं तब।
यहां देखे बासित अली का पूरा वीडियो-
ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया! जानें फिर कहां खेले जाएंगे भारत के मैच?
पाक टीम की जमकर हो रही आलोचना
दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर इस तरह का बयान आया हो। इससे पहले भी पाक टीम में चुनिंदा खिलाड़ियों के साथ पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं। पहले अईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 और फिर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को मिली बुरी हार के बाद से टीम में बड़े बदलाव की तैयार की भी खबर है, हालंकि क्या कुछ बदलता ये देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications