पाकिस्तान क्यों कर रहा चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा में देरी? स्क्वाड के ऐलान पर आया बड़ा अपडेट
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। इस बड़े आयोजन के लिए टीम की घोषणा में अनुचित देरी ने कई लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली भी शामिल हैं।
PAK क्यों कर रहा चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा में देरी?
बासित अली ने इस आयोजन के लिए बोर्ड की तैयारियों पर बार-बार सवाल उठाए हैं। बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि, 'पाकिस्तान क्या डर गया जो अभी तक टीम की घोषणा नहीं की? नहीं डर नहीं है। समझ नहीं आ रही है - करें तो क्या करें?' पाकिस्तान की टीम की घोषणा में इतनी देरी के पीछे एक कारण बल्लेबाज सैम अयूब की उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बताया जा रहा है।

क्या सैम अयूब के कारण रुकी है टीम की घोषणा?
उन्होंने कहा कि, 'सबसे बड़ा मुद्दा सैम अयूब है, वह फिट होकर लौट पाएंगे या नहीं। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।' बासित ने पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर की कुछ बड़ी समस्याओं की भी पहचान की, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का कोई पूर्व अनुभव नहीं है।
मिडिल ऑर्डर की समस्या से जूझ रहा पाकिस्तान
बासित ने कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि मैं गलत हूं, लेकिन पाकिस्तान की समस्या उनका मिडिल ऑर्डर है, क्योंकि उन्हें 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गेंदबाजों का सामना करना पड़ता है, सिवाय भारत के, जिसके पास स्पिन ऑलराउंडर हैं।' 'अभी पाकिस्तान के नंबर 5, 6 और 7 संदिग्ध लग रहे हैं। इसलिए मैं सऊद शकील के पक्ष में हूं। लोग खुशदिल शाह के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन क्या आप चैंपियंस ट्रॉफी टीम में एक टी20 खिलाड़ी चाहते हैं?'
किस-किस पर निर्भर होगी पाकिस्तान की बल्लेबाजी?
पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि, 'तैयब ताहिर, सऊद और कामरान गुलाम ने ICC इवेंट नहीं खेले हैं। इसी तरह, स्पिनर सूफियान मुकीम और अबरार अहमद भी नहीं खेले हैं,' इसलिए इस समय शादाब खान को स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर जरूरत है।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर सैम फिट है, तो सैम और फखर जमान सबसे अच्छा ओपनिंग कॉम्बिनेशन है। अगर सैम नहीं खेल पाता है, तो शान मसूद। उसके बाद कौन बचता है? बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान। इसलिए आपकी बल्लेबाजी इन चारों पर निर्भर करेगी और गेंदबाजी तेज गेंदबाजों पर निर्भर करेगी।'












Click it and Unblock the Notifications