महिला क्रिकेट में भी घुसा मैच फिक्सिंग का जिन्न, पहली बार किसी खिलाड़ी को किया बैन, बांग्लादेश का नाम हुआ खराब

Bangladesh Woman Match Fix: अब तक मैच फिक्सिंग का जिन्न पुरुष क्रिकेट में ही हुआ करता था लेकिन अब महिला क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं है। महिला क्रिकेट में फिक्सिंग आरोपों के बाद पहली खिलाड़ी पर आईसीसी का चाबुक चल गया है। यह क्रिकेटर बांग्लादेश से हैं।

जिस क्रिकेटर को फिक्सिंग प्रयासों में दोषी पाया गया, उसका नाम शोहली अख्तर है और साल 2023 में हुए टी20 वर्ल्ड कप का यह मामला है, जिसमें शोहली ने मैच फिक्स करने का प्रयास किया था। अब शोहली पर तगड़ा एक्शन लिया गया है।

bangladesh team

आईसीसी ने शोहली को पांच साल के लिए बैन किया है। वैसे शोहली का अब करियर भी ज्यादा नहीं बचा क्योंकि उम्र भी 36 साल हो गई है। वह साल 2023 के टी20 वर्ल्ड कप में नहीं थीं लेकिन साथी प्लेयर से फेसबुक मैसेंजर के जरिये सम्पर्क किया था।

शोहली ने आईसीसी के एंटी करप्शन लॉ के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है। उनका प्रतिबंध 10 फ़रवरी 2025 से प्रभावी हो गया है। एंटी करप्शन यूनिट की जाँच प्लेयर 'ए' के साथ मैसेंजर पर शोहली की बातचीत के इर्द गिर्द थी।

उस वर्ल्ड कप में शोहली ने बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के मैच को फिक्स करने के लिए साथी प्लेयर को राजी करने का प्रयास किया था। शोहली ने साथी प्लेयर को कहा कि उसका चहेरा भाई फोन पर सट्टा लगाता है और अगर वह हिटविकेट आउट होती है, तो दो मिलियन बांग्लादेशी टका मिलेगा।

यह भी कहा कि अगर यह अमाउंट नाकाफी है तो उसे और ज्यादा भुगतान भी किया जा सकता है। साथी प्लेयर ने इस पर ध्यान नहीं देते हुए मामला एंटी करप्शन यूनिट तक पहुंचा दिया और सभी सबूत भी दिए। इसके बाद जांच की गई और अब एक्शन हुआ है।

शोहली ने बांग्लादेश के लिए अंतिम मैच 2022 में खेला था। इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 2 एकदिवसीय और 13 टी20 मैच खेले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+