BAN vs SL: बांग्लादेश-श्रीलंका वनडे में टक्कर को तैयार, यहां जानें पूरा शेड्यूल, ऐसे देख सकेंगे लाइव

Bangladesh vs Sri Lanka ODI Series 2024: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 मार्च से होने जाना रहा है। इन दोनों देशों के बीच पहला वनडे मुकाबला 13 मार्च को भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगी। टी-20 सीरीज के बाद दोनों ही टीम अब वनडे में टक्कर को तैयार है।

श्रीलंका ने टी-20 सीरीज किया अपने नाम

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। जबकि तीसरा मुकाबला 18 मार्च को होगा। बांग्लादेश के चटोग्राम में जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम वनडे सीरीज के सभी तीन मैचों की मेजबानी करेगा। बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा एक टी-20 सीरीज के साथ शुरू हुआ, जिसे श्रीलंका ने 2-1 से अपने नाम किया।

Bangladesh vs Sri Lanka 1

आखिर बार बांग्लादेश ने जीता था मैच

आखिरी बार ये दोनों टीमें 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान वनडे मैच में एक-दूसरे के सामने थी। श्रीलंका ने पहली पारी में 279 रन का अच्छा स्कोर बनाया। हालांकि, बांग्लादेश ने 42 ओवर के भीतर ही लक्ष्य का पीछा पूरा कर लिया और तीन विकेट से मैच जीत लिया।

ऐसा है वनडे रिकॉर्ड

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो यहां श्रीलंका का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 54 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। श्रीलंका ने 42 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि बांग्लादेश को सिर्फ मैचों में जीत मिली है। वहीं इन दोनों देशों के बीच खेला गया दो मैच बिना किसी नतीजे का खत्म हो गया था।

ऐसे देख सकेंगे लाइव

भारत में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका वनडे 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टीवी पर बांग्लादेश बनाम श्रीलंका वनडे 2024 का भारत में सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। ऐसे में फैंस फैनकोड ऐप के जरिए लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच, 13 मार्च (जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम)
दूसरा मैच, 15 मार्च (जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम)
तीसरा मैच 18 मार्च (जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम)

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+