BAN VS SL Dream11: श्रीलंका-बांग्लादेश के इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव, हो जाएंगे मालामाल

Bangladesh vs Sri Lanka Dream11 Prediction: वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम में आज आपस में भिड़ने वाली है। भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप बांग्लादेश के लिए अब तक बेहद खराब गुजरा रहा है। लगातार 6 मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। इसके अलावा श्रीलंका की हालत भी कुछ खास ठीक नहीं है। इसके बावजूद श्रीलंका के लिए टॉप फोर में पहुंचने की थोड़ी बहुत उम्मीद बाकी है।

इस बल्लेबाज पर रहेगी नजर: श्रीलंका और बांग्लादेश मुकाबला के दौरान कुछ खिलाड़ियों पर फैंस की नजरे बनी रहेगी। मुशफिकुर रहीम वर्ल्ड कप में अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ रहीम के बल्ले से बांग्लादेश को रनों की उम्मीद होगी। श्रीलंका के खिलाफ रहीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने दो शतक के साथ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Bangladesh vs Sri Lanka 1

इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव: श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस भी इस मुकाबले में टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकते हैं। ऐसे में कुसल मेंडिस को ड्रीम 11 की टीम में रखा जा सकता है। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो कसुन रजिथ, शरीफुल इस्लाम और दिलशान मदुशंका पर नजरें रहेगी। एंजेलो मैथ्यूज, शाकिब अल हसन और मेहदी हसन भी अपने खेल से प्रभावित कर सकते हैं।

ड्रीम 11 के लिए ऐसे बनाएं टीम

विकेट-कीपर कुसल मेंडिस, सदीरा समारविक्रमा
बल्लेबाज महमुदुल्लाह, पथुम निसांका, मुशफिकुर रहीम
ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन
गेंदबाज कसुन रजिथ, शरीफुल इस्लाम, दिलशान मदुशंका
कप्तान शाकिब अल हसन
उपकप्तान कुसल मेंडिस

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजिद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, तौहीद हृदौय, मेहदी हसन मिराज, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

श्रीलंका: पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंता, महीश थीक्षणा, कसुन रजिता, दुश्मांता चमीरा, दिलशान मदुशंका।

अपने रिस्क पर खेलें गेम: ड्रीम 11 या किसी भी गेमिंग प्लेटफार्म पर टीम बनाने में वित्तीय जोखिम का खतरा रहता है। इस खबर का मकसद लोगों को अपने अनुभव और जिम्मेदारी के अनुसार खेलने के लिए सलाह देना है। हमारी वेबसाइट इस तरह के एप को बढ़ावा नहीं देती है। हमारा काम सिर्फ आप तक खबरों को पहुंचाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+