Virat Kohli Troll: कोहली ने टपकाए एक-दो नहीं बल्कि 5 आसान कैच, आग बबूल हुए फैंस ने लगाई क्लास

Bangladesh vs India, 2nd Test: बहुत कम बार ही मैदान पर विराट कोहली को गलती करते देखा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन कोहली के लिए बेहद खराब गुजरा है।

Virat Kohli

Bangladesh vs India, 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट ढाका में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम ने मैच में वापसी करने की कोशिश की। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाकर भारत के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने की कोशिश की। बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा है। जिसके जवाब में भारत ने अपने चार विकेट 50 रन के अंदर ही गंवा दिए हैं।

कोहली ने फील्डिंग से किया निराश

विराट कोहली की गिनती दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में की जाती है। वह मैदान पर अक्सर शानदार कैच लपकते दिखाई पड़ते हैं। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने एक-दो नहीं बल्कि पांच कैच टपका दिए। विराट कोहली की लचर फील्डिंग को देख फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर विराट को उनकी खराब फील्डिंग के लिए ट्रोल किया जा रहा है। फैंस कोहली को लेकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं।

कोहली पर फूटा फैंस का गुस्सा

एकतरफ जहां विराट कोहली लगातार कैच छोड़ते नजर आए तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने कुछ ऐसा किया जो फैंस को पंसद नहीं आया। दरअसल, बांग्लादेश की दूसरी पारी के 52वें ओवर में अक्षर पटेल की छठी गेंद पर नुरुल हसन के बल्ले का किनारा लगा था जिसके बाद विराट ने स्लिप पर गेंद को पकड़ लिया। गेंद पहले ही जमीन पर गिर गई थी, इसके बावजूद कोहली अंपायर के पास पहुंच गए, जिसे देखकर कमंटेटर भी हैरान रह गए थे। अंपायर ने फैसले के लिए थर्ड अंपायर की तरफ इशारा किया, जिसके बाद बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया गया।

भारतीय टीम की खऱाब शुरुआत

बांग्लादेश की ओर से दिए गए 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहला विकेट तीन रन के स्कोर पर खो दिया। कप्तान लोकेश राहुल फिर फ्लॉप रहे और दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा छह रन बनाकर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों स्टंप आउट हो गए। शुभमन गिल भी 35 गेंद में सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं विराट कोहली 22 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए। भारत को अभी भी इस मैच को जीतने के लिए 100 रन की जरूरत है, जिसके बाद विजेता का फैसला मैच के चौथे दिन हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+