BAN vs AFG: बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच 14 जून से मुकाबला, यहां जानें शेड्यूल, लाइव देखने का है ये तरीका
Afghanistan tour of Bangladesh, 2023: श्रीलंका के बाद अब अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश दौरे पर है। जहां टीम को टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलना है।
Bangladesh vs Afghanistan Series: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ टक्कर को तैयार है। अफगानिस्तान टीम 10 जून को बांग्लादेश पहुंच गई है और यहां होने वाले मुकाबलों की तैयारी में जुट गई है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश दोनों के लिए यह सीरीज बेहद अहम होने वाली है।
पहले होगा टेस्ट का आयोजन: बांग्लादेश दौरे पर अफगानिस्तान की टीम को सबसे पहले एक टेस्ट मैच खेलना है। इस टेस्ट मैच की शुरुआत 14 जून से होने जा रही है। इस टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टी-20 मैच की सीरीज भी खेली जाएगी। बांग्लादेश ने हाल के खिलाफ अफगानिस्तान के पास खुद को परखने का मौका होगा।

14 जून को होगा टेस्ट मैच: 14 जून को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट के साथ दौरे की शुरुआत की जाएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अफगानिस्तान के बांग्लादेश दौरे के लिए शेड्यूल और टीम का ऐलान कर दिया था। अफगानिस्तान की टीम इससे पहले बांग्लादेश के साथ टेस्ट क्रिकेट खेल चुकी है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 224 रन की शानदार जीत दर्ज की थी।
ऐसे देखें लाइव मैच: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट बुधवार (14 जून) से रविवार (18 जून) तक मैच के सभी दिनों में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे) शुरू होगा। भारत में बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान टेस्ट को टीवी चैनल पर प्रसारण करने की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप या वेबसाइट के जरिए देखा जा सकता है।
टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम: लिटन कुमेर दास (कप्तान), तमीम इकबाल, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन चौधरी, तस्किन अहमद, शोरफुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, शहादत हुसैन दीपू, मुशफिक हसन।
टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखैल (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रान, अब्दुल मलिक, बहीर शाह, नासिर जमाल, करीम जनत, जहीर खान, इजहारुलहक नवीद, हमजा हॉटक, इब्राहिम अब्दुलरहीमजई , यामीन अहमदजई और निजात मसूद
यहां जानें पूरा शेड्यूल
14-18 जून- एकमात्र टेस्ट, ढाका
5 जुलाई- पहला वनडे, चटोग्राम
8 जुलाई- दूसरा वनडे, चटोग्राम
11 जुलाई- तीसरा वनडे, चटोग्राम
14 जुलाई- पहला टी20, सिलहट
16 जुलाई- दूसरा टी20, सिलहट












Click it and Unblock the Notifications