BAN vs AFG: वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, दो दिग्गजों की वापसी, जानें शेड्यूल
Bangladesh vs Afghanistan, 1st Match: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेला जाना है।
Bangladesh vs Afghanistan, 1st Match: 21वीं सदी की सबसे बड़ी टेस्ट जीत हासिल करने वाली बांग्लादेश टीम की नजर अब वनडे सीरीज पर बनी हुई है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान दोनों के लिए यह वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। टेस्ट में शर्मनाक हार झेलने के बाद अफगानिस्तान की कोशिश दमदार वापसी करने पर होगी।
बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश की टीम दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तस्किन अहमद की वापसी हुई है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के आ जाने से बांग्लादेश की टीम को बड़ी मजबूती मिली है।

ऐसे देखें लाइव मैच: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच वनडे मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से होगी। मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर नहीं देखा जा सकता है। हालांकि, फैंस मोबाइल पर फैनकोड एप के जरिए उठा सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से मैच का अपडेट हासिल किया जा सकता है।
जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे मैच 5 जुलाई को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम
दूसरा वनडे 8 जुलाई को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम
आखिरी वनडे मैच 11 जुलाई को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम
वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम: तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, तौहीद हरिदॉय, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, अफीफ हुसैन और मोहम्मद नईम।












Click it and Unblock the Notifications