Aaj Kis Kiska Match Hai: बांग्लादेश-अफगानिस्तान टक्कर को तैयार, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Bangladesh vs Afghanistan, 2nd ODI: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच जहूर अहमद स्टेडियम, चटगांव में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले दो वनडे सीरीज गंवाने वाली अफगानिस्तान ने इस वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। अफगानिस्तान ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 17 रनों से हराया था।

अफगानिस्तान को मिली जीत: पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बारिश के कारण बांग्लादेश की टीम 43 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी और 9 विकेट खोकर 169 रन बना पाई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 51 रन तौहिद हृदय ने बनाए थे। अफगानिस्तान के लिए जीत का लक्ष्य 29 ओवर में 111 रन था और टीम ने 21.4 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

Bangladesh Vs Afghanistan 1

बांग्लादेश की कोशिश वापसी पर: पहला मैच गंवाने के बाद बांग्लादेश की टीम अब दूसरे मैच में वापसी करना चाहेगी। सीरीज में बने रहने के लिए बांग्लादेश को दूसरे मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। पहले वनडे में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने निराशजनक प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम के बल्लेबाजों से दूसरे मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

ऐसे देखें लाइव: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अब तक 12 वनडे खेले गए हैं, जिनमें से 7 में बांग्लादेश ने जीत हासिल की है और बाकी 5 मैच अफगानिस्तान ने जीते हैं। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली सीरीज का भारत में टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। इसे आप मोबाइल पर फैनकोड एप पर देख सकते हैं। दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विट हैंडल से भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।

अफगानिस्तान की टीम संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद सलीम सफी।

बांग्लादेशी टीम संभावित प्लेइंग इलेवन: लिट्टन दास (कप्तान), रॉनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+