बांग्लादेश ने लिया भारत से सीधा पंगा, ICC के भारतीय अधिकारी को नहीं दिया वीजा, कौन है यह सदस्य

Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट और कूटनीति की जंग अब चरम पर पहुँच गई है। ताजा विवाद में, बांग्लादेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी को वीजा देने से इनकार कर दिया है। यह अधिकारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन को लेकर चल रहे गतिरोध को सुलझाने के लिए ढाका जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC के 'हेड ऑफ एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी' एंड्रयू एफग्रेव को शनिवार (17 जनवरी 2026) को अकेले ढाका पहुंचना पड़ा। उनके साथ आने वाले वरिष्ठ भारतीय कार्यकारी को समय पर वीजा नहीं मिल सका, जिसके कारण ICC का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आधा रह गया। इसे शर्मनाक हरकत बताया जा रहा है, भारत से यह कौन सदस्य था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई ।

icc

ICC इस समय अंतिम कोशिश के मोड में है। अगर एंड्रयू एफग्रेव और बांग्लादेश सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा रहती है, तो 7 फरवरी से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हो सकता है। बांग्लादेश अब भी इस बात पर अड़ा है कि वह भारत की धरती पर पैर नहीं रखेगा। यह भी हो सकता है कि अन्य टीमों को सीधे पॉइंट्स मिल जाए।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैचों को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की।

कैसे हुई विवाद की शुरुआत

मुस्ताफिजुर रहमान विवाद: तनाव की शुरुआत जनवरी की शुरुआत में हुई जब बीसीसीआई के हस्तक्षेप के बाद मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर होना पड़ा।

वीजा फ्रीज: हाल ही में दोनों देशों के बीच तनाव इतना बढ़ा कि बांग्लादेश ने भारतीय नागरिकों के लिए बिजनेस और एम्प्लॉयमेंट श्रेणी को छोड़कर अन्य सभी वीजा सस्पेंड कर दिए हैं।

क्या अन्य टीम खेलने आ सकती है?

अगर बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से टी20 वर्ल्ड कप से हट जाती है, तो आईसीसी के पास दो तरह के ऑप्शन रहेंगे। पहला तो सीधे अन्य टीमों को पॉइंट्स देना और दूसरा किसी टीम को रिप्लेसमेंट के रूप में लाना। आने वाले दिनों में स्थिति साफ़ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+