'हमारे कमरे के बाहर गन लेकर खड़े थे लोग', पाकिस्तान की सुरक्षा पर बांग्लादेशी खिलाड़ी का बड़ा हमला

Bangladesh captain Litton Das: इसी साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (7 फरवरी से 8 मार्च) में बांग्लादेशी टीम के शामिल न होने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास (Litton Das) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के उस फैसले पर तीखे सवाल उठाए हैं, जिसके तहत सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टीम को भारत भेजने से मना कर दिया गया था। इस फैसले के कारण बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था।

'कमरे के बाहर बंदूक के साए में खेले, भारत में क्या खतरा था?' (Bangladesh captain Litton Das)

बांग्लादेश के प्रतिष्ठित अखबार प्रथम आलो को दिए एक इंटरव्यू में लिटन दास ने सुरक्षा के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए तत्कालीन खेल सलाहकार आसिफ नजरूल के दावों को घेरा। लिटन दास ने कहा कि बोर्ड ने हमसे पूछा कि हम क्या चाहते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर हम सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहते थे, कोई लड़ाई नहीं। लेकिन उन्होंने भारत में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। मैंने उनसे साफ कहा कि हम पाकिस्तान में क्रिकेट खेलकर आए हैं, जहां होटल में हमारे कमरों के बाहर सुरक्षाकर्मी बंदूकें तानकर खड़े रहते थे। उससे ज्यादा खतरनाक स्थिति क्या हो सकती है?

Bangladesh Star 1

'सिर्फ चाय पीने गए थे, वह एक मीडिया स्टंट था'

तख्तापलट के बाद बनी तत्कालीन अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार ने दावा किया था कि भारत न जाने का फैसला खुद खिलाड़ियों ने बैठक के बाद लिया था। लिटन दास ने इस पर से पर्दा उठाते हुए कहा कि वहां कोई चर्चा नहीं हुई थी। हम बैठक में सिर्फ शामिल होने और चाय पीने गए थे। वह पूरी तरह से एक मीडिया स्टंट था। जब सरकार ने पहले ही मन बना लिया था, तो खिलाड़ियों के पास उनके सुर में सुर मिलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

मुस्तफिजुर रहमान और आईपीएल (IPL) विवाद था असली वजह!

इस पूरे विवाद की जड़ खेल से ज्यादा प्रशासनिक खींचतान थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति (NOC) न देने के बाद संबंध बिगड़े थे। इसके विरोध में बांग्लादेश ने आईसीसी से अपने ग्रुप मैच कोलकाता और मुंबई से हटाकर श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। आईसीसी द्वारा इस अनुचित मांग को खारिज किए जाने के बाद, बांग्लादेशी अधिकारियों ने टीम को भारत यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

बांग्लादेश क्रिकेट में बड़े बदलाव: तमीम इकबाल बने नए अध्यक्ष

इस बड़े विवाद और टूर्नामेंट के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक समीकरण बदले हैं। देश में नई सरकार के गठन के बाद पूर्व बोर्ड को भंग कर दिया गया था। पिछले ही हफ्ते बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज कप्तान तमीम इकबाल को सर्वसम्मति से बीसीबी (BCB) का नया अध्यक्ष चुना गया है, जिससे क्रिकेट प्रशासन में सुधार की उम्मीद जगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+