किस्मत हो तो बांग्लादेश जैसी, बिना खेले एशियन गेम्स सेमीफाइनल में एंट्री, कैसे हुआ यह चमत्कार

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट में गुरुवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी शायद ही किसी टीम ने कल्पना की होगी। बांग्लादेश की टीम ने चीन के खिलाफ अपना क्वार्टर फाइनल खेले बिना ही सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और टॉस तक नहीं हो सका।

बांग्लादेश और चीन के बीच क्वार्टर फाइनल जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। मुकाबला स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे शुरू होना था लेकिन मैदान खेलने लायक नहीं हो पाया। लगातार बारिश के कारण अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया और आखिरकार मैच को बिना परिणाम के रद्द करने का फैसला लिया।

bangladesh team

इसका सबसे बड़ा नुकसान चीन को हुआ। टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी लेकिन उसे अपनी क्षमता दिखाने का मौका ही नहीं मिला और उसका एशियन गेम्स अभियान बिना एक गेंद खेले खत्म हो गया। चीन की टीम बिना खेले वापस अपने घर चली गई। लोग इसे बांग्लादेश की किस्मत बता रहे हैं।

बांग्लादेश को क्यों हुआ फायदा?

अब सवाल है कि मैच रद्द होने पर बांग्लादेश ही सेमीफाइनल में कैसे पहुंच गया? एशियन गेम्स के क्रिकेट नियमों में क्वार्टर फाइनल का मुकाबला पूरी तरह धुल जाने की स्थिति में बेहतर रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में भेजने का प्रावधान है। बांग्लादेश इस मुकाबले में चीन से काफी ऊपर था। इसी नियम के कारण बांग्लादेश को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। यानी रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश को अगले चरण का टिकट मिल गया।

अब भारत से हो सकता है मुकाबला

बांग्लादेश का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और जापान के क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। भारत और जापान के बीच मुकाबला 18 सितंबर को होना है, जबकि महिला क्रिकेट के दोनों सेमीफाइनल 20 सितंबर को निर्धारित हैं। भारत अगर जापान को हराता है तो सेमीफाइनल में उसका सामना बांग्लादेश से होगा। ऐसे में बांग्लादेश के लिए यह क्वार्टर फाइनल भले ही मैदान पर नहीं हुआ लेकिन अब टीम पदक की दौड़ में एक कदम आगे पहुंच चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+