बांग्लादेश में भी ट्रेंड सेट कर रही है 'पुष्पा', T20 मैच में अल्लू अर्जुन की कॉपी करता नजर आया बॉलर

नई दिल्लीः तेलुगु फिल्म पुष्पा का खुमार पहले भारत में सिर चढ़कर बोला और अब आसपास के देशों में यह फिल्म एक ट्रेंडसेटर साबित हो रही है। इस फिल्म के जरिए अल्लू अर्जुन ने जो तूफान मचाया उसकी तूती लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म में निडर युवक बने अल्लू अर्जुन ही पुष्पा का टाइटल रोल प्ले कर रहे हैं। कैसे एक सड़कछाप लड़का चंदन की तस्करी में टॉप का डॉन बनकर उभरता है, फिल्म इसी थीम पर अपनी कहानी को बेहद असरदार तरीके से कहती है। फिल्म पूरी तरह स्टाइलिश है और अल्लू अर्जुन के हावभाव ने दिल जीत लिया है। क्रिकेटरों पर फिल्म ने खास प्रभाव छोड़ा है।

BPL 2022 में पुष्पा फिल्म का जलवा-

BPL 2022 में पुष्पा फिल्म का जलवा-

सबसे पहले तो रविंद्र जडेजा ने बीड़ी फूंकते हुए अल्लू अर्जुन की कॉपी करके सोशल मीडिया पर सनसनी मची दी थी और उसके बाद डेविड वार्नर ने फिल्म के श्रीवल्ली गाने पर स्टेप करके दिल जीत लिया। अब बांग्लदेश प्रीमियर लीग में पुष्पा की खुमारी दिख रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अपना खास स्टाइल ये बनाया है कि वे पूरे रोल के दौरान अपने हाथ को दाढ़ी पर रखकर स्वैग दिखाते हैं। वे हाथ को उल्टा करके दाढ़ी पर चलाते हैं और बताते हैं कि वे किसी के सामने नहीं झुकेंगे।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इसी स्टाइल का जलवा देखने को मिला है।

नजमुल इस्लाम ने कॉपी किया अल्लू अर्जुन का स्टाइल

बीपीएल में यह काम बाए हाथ के स्पिनर नजमुल इस्लाम ने किया जब उन्होंने शोहिदुल इस्लाम का विकेट लिया। यह मैच सिलहट सनराइजर्स और कोमिला विक्टोरियंस के खिलाफ चल रहा था। जैसे ही नजमुल को विकेट मिला तो उन्होंने अल्लू अर्जुन के पुष्पा मूवी के दाढ़ी वाले सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी किया और इस दौरान वे भी पूरे स्वैग में नजर आ रहे थे।

जैसे ही बल्लेबाज ने नजमुल की गेंद पर छक्का उड़ाने की कोशिश की तो बाउंड्री पर रवि बोपारा मौजूद थे। कैच आसान नहीं था लेकिन फील्डर ने ना केवल बाउंड्री रोकी बल्की गजब का कैच भी ले लिया। ऐसे कारनामें फिल्म में अल्लू अर्जुन बात-बात पर करते हुए दिखाए गए हैं। अपनी गेंद पर शानदार विकेट मिलते देख नजमुल ने भी पुष्पा उर्फ पुष्पाराज के स्टाइल को पूरी तरह से कॉपी कर दिखाया।

ट्रेंडसेटर साबित होती दक्षिण भारत की एक ओर फिल्म-

ट्रेंडसेटर साबित होती दक्षिण भारत की एक ओर फिल्म-

दरअसल नजमुल इस मुकाबले में किसी हीरो से कम नहीं साबित हुए। उन्होंने 4 ओवरों में केवल 17 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके क्योंकि कोमिला विक्टोरियंस ने सिलहट सनराइजर्स को 2 विकेट से हराया।

रिपोर्टों के अनुसार, 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 350 करोड़ रुपये की कमाई की है और साथ ही यह 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी है।

अगली फिल्म का नाम 'पुष्पा 2: द रूल'

अगली फिल्म का नाम 'पुष्पा 2: द रूल'

पुष्पा: द राइज की एक सीक्वल भी आएगी क्योंकि अब मामला पुष्पा और उस क्षेत्र के नए आईपीएस ऑफिसर के बीच दुश्मनी का बन चुका है। अगली फिल्म का नाम 'पुष्पा 2: द रूल' है और यह बताया गया है कि ये दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। सीक्वल वहीं से शुरू होगा जहां प्रीक्वल की कहानी छूटी थी।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा राहत लेकर आई है क्योंकि बॉलीवुड इस समय कोरोना काल के चलते खराब दौर से गुजर रहा है। पुष्पा का हिंदी वर्जन 100 करोड़ की कमाई के करीब पहुंचा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+