बांग्लादेश के खिलाड़ी पर लगेगा 5 साल का बैन? करियर खत्म होने का डर, किस वजह से हुआ बड़ा एक्शन?
बांग्लादेश क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है, एक युवा क्रिकेटर को बैन करने की सिफारिश की गई है, जिससे अब शायद इस खिलाड़ी का करियर तबाह हो जाएगा। बीसीबी ने बड़े मामले की वजह से एक्शन लिया है। मामला मैच फिक्सिंग से जुड़ा हुआ है।
बांग्लादेश की प्रमुख लिस्ट-ए प्रतियोगिता, ढाका प्रीमियर लीग के पिछले संस्करण में मैच फिक्सिंग में कथित संलिप्तता को लेकर बल्लेबाज़ मिनहाजुल आबेदीन सब्बीर को सज़ा देने की सिफारिश की गई है। एंटी करप्शन यूनिट ने यह सिफारिश की है।

यह सिफारिश एंटी करप्शन यूनिट की उस जांच के बाद की गई है, जिसमें शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब और गुलशन क्रिकेट क्लब के बीच इस साल की शुरुआत में खेले गए एक मैच के दौरान दो संदिग्ध आउट पर सवाल उठे थे।
उस मुकाबले के दौरान ओपनर रहीम स्टम्प आउट हुए थे और उन्होंने क्रीज के अंदर वापस आने के लिए कोई प्रयास भी नहीं किया था। यह 36वें ओवर में हुआ था। बाद में 44वें ओवर में सब्बीर क्रीज पर आए और कीपर को आउट करने का मौका देते हुए क्रीज से आगे की तरफ झुक गए और आउट हो गए।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार सब्बीर ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की एंटी-करप्शन यूनि के कई नियमों का उल्लंघन किया। जांच में पाया गया कि उन्होंने संदिग्ध सट्टेबाजों से संपर्क किया था और उनकी ओर से की गई पेश की गई चीजों की जानकारी बीसीबी को नहीं दी। जो संहिता के तहत गंभीर अपराध माना जाता है।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि सब्बीर का सम्पर्क लगातार विदेशी फोन नम्बर से रहा है, शायद यह विदेशी बुकी थी। अधिकारियों ने सलाह दी कि इसमें विदेशी लोगों का हाथ है, जो लीग में करप्शन करने का प्रयास कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेटरों को अपना मोहरा बना रहे हैं। सब्बीर का बर्ताव इसमें खराब माना गया और एक्शन की सिफारिश की गई।












Click it and Unblock the Notifications