बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल, बोर्ड के साथ खिलाड़ियों का जोरदार टकराव, क्या खत्म हो जाएगी टीम?

Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। खिलाड़ियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। ताज़ा विवाद BCB के निदेशक मज़मुल इस्लाम के उस बयान के बाद भड़का, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी तमीम इकबाल को भारत का एजेंट कहा, मजमुल इस्लाम को पोस्ट से हटाने की मांग प्लेयर्स कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार बांग्लादेश के ज्यादातर खिलाड़ी इस मुद्दे पर एकजुट हो गए हैं और उनकी मांग है कि मज़मुल इस्लाम को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। खिलाड़ियों का मानना है कि तमीम इकबाल ने वर्षों तक देश के लिए ईमानदारी से सेवा की है और इस तरह के बयान न केवल अपमानजनक हैं बल्कि पूरे बांग्लादेश क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।

bangladesh cricket team

प्लेयर्स नहीं हैं बोर्ड के रवैये से खुश

तनाव की वजह सिर्फ यही बयान नहीं है। अंदरूनी जानकारी के अनुसार, खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े मामलों को लेकर भी बोर्ड के रवैये से खुश नहीं हैं। कई अहम फैसलों में खिलाड़ियों से सलाह नहीं ली गई, जिससे ड्रेसिंग रूम और बोर्ड के बीच भरोसे की कमी और गहरी हो गई है।

मामले को BCB के वित्तीय सलाहकार के उस बयान ने और गंभीर बना दिया, जिसमें कहा गया कि अगर बोर्ड को ICC से पैसा मिलता है, तब भी खिलाड़ियों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। इस टिप्पणी ने खिलाड़ियों में आक्रोश भर दिया है और बोर्ड की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्रिकेट हो सकता है प्रभावित

बढ़ते असंतोष के बीच बांग्लादेश क्रिकेट अब एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो खिलाड़ियों का संभावित बॉयकॉट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। अब सभी की नजरें BCB पर टिकी हैं कि वह इस बढ़ते विवाद को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाता है। BCB का आईसीसी के साथ चल रहा टकराव भी अभी समाप्त नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+