बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप शिफ्ट होने से रोकने का लगाया जुगाड़, भारत सहित इन देशों के खिलाफ चली बड़ी चाल

बांग्लादेश में चल रही हिंसा के चलते अब महिला टी20 वर्ल्ड कप पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि आईसीसी ने इस मामले पर पूरी तरह से नजर बनाए रखी है लेकिन इवेंट शिफ्ट भी किया जा सकता है। अगर बांग्लादेश से टूर्नामेंट बाहर जाता है, तो भारत में आयोजन हो सकता है।

अलग-अलग देशों ने ट्रेवल के लिए अपनी टीमों और नागरिकों के लिए अडवाइजरी जारी की हुई है। इस वाज से बांग्लादेश में फ़िलहाल तो टीमें ट्रेवल नहीं करना चाहती। इसे देखते हुए वर्ल्ड कप को बाहर भेजना का फैसला लिया जा सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इसे बचाने का प्रयास कर रहा है।

world cup

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप देश से बाहर नहीं भेजने के उद्देश्य से रणनीति बनाई है और मामला यूएन में जाने का मन बनाया है। वहां जाकर इन देशों से टीमों को भेजने का आग्रह किया जाएगा। यूएन में जाकर उन देशों के साथ बात की जाएगी, जिन्होंने अपने नागरिकों के ट्रेवल पर प्रतिबन्ध लगाया है।

यात्रा पर रोक लगाने वाले देशों में सबसे पहला नाम भारत का ही है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी हैं। अगर इन तीनों देशों की टीमें नहीं खेलती हैं, तो महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुछ नहीं बचेगा। बीसीबी इवेंट को अपने देश में कराने के लिए पूरी तरह से जोर लगा रहा है। उधर आईसीसी ने भी टूर्नामेंट शिफ्ट करने के विकल्प खुले रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+