BCB की तरफ से शाकिब अल हसन को मिली चेतावनी, नहीं मानी बात तो टीम से हो जाएगी छुट्टी

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh National Cricket Team) के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं।

नई दिल्ली, 11 अगस्त। बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh National Cricket Team) के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। बांग्लादेश के सबसे सफल क्रिकेटरों में गिने जाने वाले शाकिब अल हसन को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अल्टीमेटम दिया गया है। जिसके मुताबिक शाकिब को बेटविनर न्यूज नामक कंपनी के साथ अपनी साझेदारी खत्म करनी होगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया शाकिब को अल्टीमेटम

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया शाकिब को अल्टीमेटम

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को शाकिब अल हसन से साफ-साफ कह दिया कि वह बेटविनर न्यूज नामक कंपनी के साथ अपने करार को खत्म कर दे। अगर शाकिब ऐसा नहीं करते हैं तो बांग्लादेश क्रिकेट टीम से उनकी हमेशा के लिए छुट्टी कर दी जाएगी। बोर्ड ने कहा कि शाकिब या तो कंपनी के साथ अपना करार खत्म करें नहीं तो नेशनल टीम से अलग होने के लिए तैयार हो जाएं।

शाकिब अल हसन ने खुद शेयर की थी जानकारी

शाकिब अल हसन ने खुद शेयर की थी जानकारी

शाकिब अल हसन ने बेटविनर के साथ पार्टनरशिप की थी। जिसकी जानकारी कुछ दिन पहले उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। यह कंपनी सट्टेबाजी को बढ़ावा देती है। बांग्लादेश के कानून के मुताबिक जुए से संबंधित सुविधाएं देने वाली कंपनियों पर बैन लगाए गए हैं। यही वजह है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को शाकिब और कंपनी के बीच हुए करार से आपत्ति है। बोर्ड ने शाकिब को चेतावनी देते हुए कंपनी के साथ अपने करार को खत्म करने की बात कही है।

सट्टेबाजी के खिलाफ है बोर्ड

सट्टेबाजी के खिलाफ है बोर्ड

यह सौदा करने से पहले शाकिब ने बोर्ड से कोई अनुमति नहीं ली थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि बोर्ड इस मामले पर रियायत नहीं बरत सकती है। बोर्ड की तरफ से कहा गया कि इस तरह की डील को किसी तरह से बढ़ावा नहीं दिया जा सकता है। बोर्ड सट्टेबाजी के खिलाफ है। बोर्ड ने शाकिब अल हसन से एक लेटर के जरिए इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है।

एशिया कप से बाहर हो सकते हैं शाकिब

एशिया कप से बाहर हो सकते हैं शाकिब

कुछ दिनों बाद एशिया कप का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम भी हिस्सा ले रही है। शाकिब अल हसन बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी माने जाते हैं। लेकिन अगर वह बेटविनर के साथ बने रहते हैं तो इस दौरे से उनका नाम बाहर किया जा सकता है। जो कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+