बांग्लादेश क्रिकेट की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, तूफानी खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान, जानें कौन है ये क्रिकेटर
Bangladesh New Captain: बांग्लादेश क्रिकेट टीम में नया परिवर्तन किया गया है। टीम को नया कप्तान मिला है। टी20 क्रिकेट में आगामी मैचों के लिए बांग्लादेश की टीम ने नया कप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ बांग्लादेश की टीम को सीरीज खेलनी है। इसकी टीम घोषित हुई है।
बांग्लादेश की टी20 टीम में पांच प्लेयर्स की वापसी हुई है। नजमुल शान्तो का नाम भी टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चोट के कारण बाहर रहने वाले तोहिद हृदोय को भी टीम में शामिल कर लिया गया है। उनके अलावा मुस्ताफिजुर रहमान और शोरफुल इस्लाम का नाम भी है।

सबसे खास बात तो यह रही कि इस टीम का कप्तान लिटन दास को चुना गया है। ऐसा किसी ने सोचा नहीं होगा लेकिन यही हुआ है। लिटन दास को तूफानी बैटिंग करने के लिए जाना जाता है। यूएई के खिलाफ बांग्लादेशी टीम को दो टी20 मैचों में खेलने के लिए मैदान पर उतरना है। शारजाह में ये मुकाबले खेले जाएँगे। यह सीरीज 17 मई को शुरू हो जाएगी।
यूएई में खेलने के बाद बांग्लादेशी टीम को पाकिस्तान दौरे पर जाना है। भारत के खिलाफ इस समय चल रही टेंशन के बीच पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ा मौका है। कूटनीतिक तौर पर पाकिस्तान इस सीरीज से बहुत कुछ साधने का प्रयास करेगा। वहां पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
लिटन दास को कप्तान बनाते हुए बांग्लादेश ने नए लीडर को तैयार करने का प्रयास किया है, उनकी बैटिंग पर तो किसी को शक नहीं है। वह धुआंधार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तान में जाकर जीत दर्ज कर पाना बांग्लादेशी टीम के लिए आसान कार्य नहीं होगा।
बांग्लादेश की टी20 टीम
लिटन दास, सौम्य सरकार, परवेज हुसैन, तंजीद हसन, तोहिद हृदोय, नजमुल शान्तो, जेकर अली, शमीम हुसैन, रिशद हुसैन, मेहदी हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, तनवीर इस्लाम, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम।












Click it and Unblock the Notifications