T20 World Cup के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, स्टार खिलाड़ी को नहीं मिली स्क्वॉड में जगह
नई दिल्ली, 14 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी T20 World Cup के लिए बांग्लादेश ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब उल हसन को सौंपी गई है, जबकि स्टार खिलाड़ी महमुदुल्लाह को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। हाल ही में एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में महमुदुल्लाह ने दो मैचों में केवल 52 रन बनाए थे। इससे पहले भी उनकी फॉर्म कुछ खास नहीं थी। इस साल टी20 फॉर्मेट में उनका औसत मात्र 18.88 का रहा है।

एशिया कप में टीम ने किया था निराश
एशिया कप में बांग्लादेश का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। शुरुआती दो मैचों में मिली लगातार हार के बाद टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट और श्रीलंका ने 2 विकेट से हराया। इन दोनों मैचों में रहीम भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी फैंस को टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

भारत के ग्रुप में है बांग्लादेश
टी20 वर्ल्ड कप के लिए शाकिब एंड कंपनी को ग्रुप-2 में रखा गया है। इस ग्रुप में बांग्लादेश को भारत, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के साथ रखा गया है। वहीं एक टीम क्वालीफायर राउंड से इस ग्रुप का हिस्सा बनेगी। बांग्लादेश टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला सोमवार, 24 अक्टूबर को क्वालीफाई टीम से खेलेगी। ये मैच होबार्ट के मैदान पर खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप के लिए टीम का शेड्यूल
- 24 अक्टूबर vs A2, होबार्ट
- 27 अक्टूबर vs साउथ अफ्रीका, सिडनी
- 30 अक्टूबर vs B1, ब्रिस्बेन
- 2 नवंबर vs भारत, एडिलेड
- 6 नवंबर vs पाकिस्तान, एडिलेड

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम
- बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, यासिर अली, अफिफ हुसैन, नूरुल हसन, सब्बीर रहमान, नजमुल हुसैन शांतो, मोसादेक, मेहदी हसन, सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, नसुम अहमद।
- स्टैंड-बाय खिलाड़ी: सौम्या सरकार, महेदी हसन, शोरफुल, रिशद।












Click it and Unblock the Notifications