बांग्लादेश का दिग्गज खिलाड़ी बाहर, वर्ल्ड कप 2023 के लिए किया गया टीम का ऐलान
Bangladesh team for world cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान कर दिया गया है। दिग्गज खिलाड़ी तमीम इकबाल इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह पूरी तरह से फिट नहीं थे। पीठ की चोट, रिटायर्मेंट के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से तमीम इकबाल ने वापसी की थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी तमीम इकबाल अच्छी तरह बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। उन्होंने पीठ में समस्या की शिकायत की थी। बीसीबी के मुख्य सलेक्टर मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा कि तमीम इकबाल ने असहजता की शिकायत की थी।

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह रियाद, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन, महेदी हसन, तंजीम साकिब, नसुम अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
इससे पहले तमीम इकबाल ने कहा था कि वर्ल्ड कप तक उनको पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है। अब शायद ऐसा नहीं है। टीम मैनेजमेंट ने उनको मैनेज करने के लिए किसी तरह का रिस्क नहीं लिया है। खुद तमीम इकबाल को भी शायद अपनी फिटनेस की जानकारी है।
वर्ल्ड कप में जाने से पहले बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से पराजय का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम के खिलाफ अंतिम मैच के बाद ही वर्ल्ड कप टीम की घोषणा कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications